माफी के साथ स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी कप्तानी, नीदरलैंड्स की टीम में बड़ा फेरबदल


होमखेलक्रिकेटमाफी के साथ स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी कप्तानी, नीदरलैंड्स की टीम में बड़ा फेरबदल

Last Updated:

नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम में एक बड़ा फेरबदल हुआ है. स्कॉट एडवर्ड्स ने अचानक टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. ऑलराउंडर बास डी लीडे अब टीम की कमान संभालेंगे. अचानक कप्तानी छोड़ने के लिए एडलवर्ड्स ने माफी भी मांगी है. नीदरलैंड्स की टीम अभी विश्व कप लीग 2 के मुकाबले खेल रही है. ऐसे में अचानक कप्तान बदलने से टीम पर इसका नाकारात्मक असर देखने को मिल सकता है.

माफी के साथ स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी कप्तानी, नीदरलैंड्स की टीम में बड़ा फेरबदलZoom

स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी कप्तानी

नई दिल्ली: अनुभवी खिलाड़ी स्कॉट एडवर्ड्स ने अचानक नीदरलैंड्स की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. एडवर्ड्स साल 2022 में नीदरलैंड्स के कप्तान बने थे. इस तरह चार कप्तानी करने बाद उन्होंने इस जिम्मेदारी से हटने का निर्णय लिया है. ओमान और यूएई के खिलाफ आगामी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के बाकी मैचों में ऑलराउंडर बास डी लीडे टीम की कप्तानी करेंगे.

अपने साथियों को संबोधित करते हुए 29 साल के एडवर्ड्स ने कहा कि मुख्य कोच रयान कुक और मैनेजमेंट के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है. एडवर्ड्स ने कहा, “आप लोगों पर अचानक इस तरह का फैसला थोपने के लिए माफी चाहता हूं. मैं आधिकारिक तौर पर अब कप्तानी छोड़ रहा हूं.”

सिर्फ खिलाड़ी के तौर योगदान देना चाहते हैं एडवर्ड्स

“मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिस पर कुकी और मैं चर्चा कर रहे थे और मैंने कुछ अलग-अलग लोगों से भी इस बारे में बात की है. मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सही समय है. मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में मेरे पास योगदान देने के लिए अभी बहुत कुछ बाकी है और जाहिर तौर पर आप सभी के साथ आगे बढ़ना ही मेरा लक्ष्य है. यह एक बहुत ही खास टीम है. मुझे लगता है कि हमारी संभावनाएं असीम हैं और मैं आगे आने वाले समय के लिए काफी उत्साहित हूं.”

106 इंटरनेशनल मैच में एडवर्ड्स ने की कप्तानी

एडवर्ड्स ने जून 2022 में कप्तानी संभाली थी और 56 वनडे और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नीदरलैंड्स की कप्तानी की. उनका कार्यकाल 2023 वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश पर मिली ऐतिहासिक जीतों के लिए जाना जाता है. नीदरलैंड्स ने 2022 टी20 विश्व कप में एडिलेड में भी दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.

बता दें कि नीदरलैंड्स फिलहाल आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 की तालिका में दूसरे स्थान पर है. इस तालिका की शीर्ष चार टीमें 2027 वनडे विश्व कप के लिए होने वाले क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading