|

NewsLink360, Worlds No.1 News Portal

42

Duleep Trophy Final: फाइनल में गदर मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? Sony Liv नहीं, यहां LIVE देख पाएंगे दलीप ट्रॉफी की खिताबी जंग

Author: Ajay Kumar

Published: 05-09-2026, 6:15 AM


होमखेलक्रिकेट

फाइनल में गदर मचाएंगे वैभव? कब और कहां देखें दलीप ट्रॉफी की खिताबी जंग

Last Updated:

Duleep Trophy Final Live Streaming: ईस्ट जोन और साउथ जोन के दलीप ट्रॉफी के पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें तो दोनों टीमों को एक-एक जीत मिली है. वहीं, तीन मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. अब ईशान किशन की ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की साउथ जोन की नजरें खिताब जीतने पर हैं. दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में दमदार खेल दिखाया है. चलिए इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और हर बड़ी जानकारी आपको बताते हैं.

फाइनल में गदर मचाएंगे वैभव? कब और कहां देखें दलीप ट्रॉफी की खिताबी जंगZoom

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टक्कर.

नई दिल्ली. दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा. ईस्ट जोन की कप्तानी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कर रहे हैं, जबकि साउथ जोन की कमान टीम इंडिया के टी20 उपकप्तान तिलक वर्मा हाथों में है. यह टूर्नामेंट पूरी तरह से बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाना था. हालांकि, बीसीसीआई ने फैंस के लिए खिताबी जंग चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कराने का फैसला किया ताकि दर्शक स्टेडियम में जाकर देख सकें. सबकी नजरें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी रहने वाले हैं, जो ईस्ट जोन के उपकप्तान भी हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में दोनों पारियों में तेज बैटिंग कर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी. ऐसे में आइए लाइव स्ट्रीमिंग समेत इस मुकाबले से जुड़ी हर बड़ी जानकारी आपको बताते हैं.

14 साल बाद फाइनल में ईस्ट जोन
ईस्ट जोन की टीम 14 साल के लंबे समय बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. ऐसे में वह खिताब जीतने के इस सुनहरे मौके को हर हाल में नहीं गंवाना चाहेगी. दिलचस्प यह है कि आखिरी बार 201213 का फाइनल खेलते हुए ईस्ट जोन ने ट्रॉफी जीती थी. दूसरी ओर, साउथ जोन की टीम पिछले सीजन के फाइनल में मिली हार को दोहराना नहीं चाहेगी. साउथ जोन को 2024-25 के फाइनल में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन ने मात देकर उसका सपना तोड़ा था. साउथ जोन का फोकस पिछले सीजन की इस कसर को पूरा करने पर होगा.

दलीप ट्रॉफी का फाइनल लाइव कहां देखें?
दलीप ट्रॉफी 2026-27 की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर हो रही है. ऐसे में ऑनलइन इस मैच का लुत्फ उठाने फैंस इसी एप पर खिताबी जंग देहक सकेंगे. वहीं, टीवी पर मैच देखने के इच्छुक फैंस के लिए फाइनल का प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें



Source link

Author: Ajay Kumar

Tech Enthusiast | Law & Accounting Expert | Web Developer | Blogger | Tally & SAP Specialist

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
WhatsApp
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes