बेस से लेकर टॉप मॉडल तक, सिएरा के हर वेरियंट की कीमत से उठा पर्दा, कल से शुरू होगी बुकिंग


Last Updated:

नई टाटा सिएरा 6 वेरिएंट्स में 11.49 लाख से 21.29 लाख रुपये तक उपलब्ध है, बुकिंग 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, तीन इंजन ऑप्शन और कई गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेंगे.

बेस से लेकर टॉप मॉडल तक, सिएरा के हर वेरियंट की कीमत से उठा पर्दा
नई दिल्ली. नई टाटा सिएरा की पूरी प्राइस लिस्ट आखिरकार सामने आ गई है. यह एसयूवी 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है – स्मार्ट+, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, एडवेंचर+, अकंप्लिश्ड और अकंप्लिश्ड+ – जिनकी कीमतें 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती हैं. यह अपने मुख्य प्रतिद्वंदी हुंडई क्रेटा से थोड़ी महंगी है, जिसकी कीमत फिलहाल 10.73 लाख रुपये से 20.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.

कल, 15 दिसंबर से शुरू होगी बुकिंग
टाटा सिएरा की प्री-बुकिंग कल (15 दिसंबर, 2025) से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी. हालांकि, कुछ चुनिंदा टाटा डीलर्स ने पहले ही इस एसयूवी की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है.

  • 1.5L NA Petrol MT 
  • स्मार्ट+ Rs 11.49 लाख
  • प्योर Rs 12.99 लाख
  • प्योर+ Rs 14.49 लाख
  • अडवेंचर Rs 14.49 लाख
  • अडवेंचर+ Rs 15.99 लाख
  • अकम्प्लिश्ड Rs 17.99 लाख
  • 1.5L NA Petrol AT 
  • प्योर Rs 14.49 लाख
  • प्योर+ Rs 15.99 लाख
  • अडवेंचर Rs 16.49 लाख
  • अडवेंचर+ Rs 17.19 लाख
  • अकम्प्लिश्ड Rs 18.99 लाख
  • अकम्प्लिश्ड+ Rs 20.29 लाख
  • 1.5L Turbo Petrol DCT 
  • प्योर Rs 14.49 लाख
  • प्योर+ Rs 15.99 लाख
  • अडवेंचर Rs 16.79 लाख
  • 1.5L Diesel MT 
  • अडवेंचर+ Rs 17.99 लाख
  • अकम्प्लिश्ड Rs 19.99 लाख
  • अकम्प्लिश्ड+ Rs 20.99 लाख

इंजन स्पेसिफिकेशन
टाटा सिएरा तीन इंजन ऑप्शन के साथ आ रही है – 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल. नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं – 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड डीसीटी. यह इंजन 106 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है. टर्बो-पेट्रोल इंजन सिर्फ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो 160 पीएस की मैक्सिमम पावर और 255 एनएम का टॉर्क देता है. डीजल इंजन मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 118 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क, जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 280 एनएम का टॉर्क देता है.

homeauto

बेस से लेकर टॉप मॉडल तक, सिएरा के हर वेरियंट की कीमत से उठा पर्दा



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading