Samsung Galaxy TriFold Display Repair Cost amaze you Screen Could Cost Over 99000 rupees-दुनिया का सबसे महंगा Samsung डिस्प्ले? Galaxy TriFold रिपेयर कॉस्ट जानकर चौंक जाएंगे आप भी
Galaxy TriFold का डिजाइन इसे बाकी फोल्डेबल फोन से अलग बनाता है. इसमें बड़ा फोल्ड होने वाला डिस्प्ले, फ्लैगशिप हार्डवेयर और प्रीमियम बिल्ड दी गई है. हालांकि, जितना खास इसका डिजाइन है, उतना ही महंगा इसका रखरखाव भी है. खासकर तब, जब फोन का फोल्डेबल डिस्प्ले खराब हो जाए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy TriFold का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले बदलवाने की कीमत $1100 से ज्यादा बताई जा रही है, जो भारतीय रुपये में करीब ₹99,000 के आसपास बैठती है. यह कीमत सिर्फ स्क्रीन की है, बाकी पार्ट्स या लेबर चार्ज अलग हो सकते हैं. साफ है कि यह Samsung का अब तक का सबसे महंगा डिस्प्ले है.
हालांकि थोड़ी राहत की बात यह है कि अगर फोन की कवर स्क्रीन टूट जाती है, तो उसे रिपेयर कराने में $100 (करीब ₹9,000) से कम खर्च आ सकता है. यह मेन फोल्डेबल स्क्रीन की तुलना में काफी सस्ता है.
मिल रहा है स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर
सैमसंग अपने प्रीमियम यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए वन-टाइम 50% डिस्काउंट के साथ डिस्प्ले रिप्लेसमेंट का ऑप्शन भी दे रहा है. इसके तहत यूज़र को लगभग $500 (करीब ₹45,000) खर्च करने पड़ सकते हैं, जो फिर भी काफी ज्यादा रकम है, लेकिन पूरी कीमत से कम जरूर है.
गैलेक्सी ट्रायफोल्ड की लिमिटेड यूनिट्स ही बनाई जा रही हैं और फिलहाल इसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. ऐसे में भारतीय यूज़र्स को इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है. कुल मिलाकर, Galaxy TriFold शानदार टेक्नोलॉजी का उदाहरण है, लेकिन इसे खरीदने से पहले इसके महंगे रिपेयर कॉस्ट को समझना बेहद जरूरी है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
