अर्टिगा को टक्कर देने आ रही Nissan Gravite, सामने आया 7 सीटर का फर्स्ट लुक


नई दिल्ली. निसान की आने वाली 3-रो वाली एमपीवी का नाम ‘ग्रेवाइट’ (Nissan Gravite) होगा, जिसे जनवरी 2026 में ग्लोबली पेश किया जाएगा. भारत में इसकी लॉन्चिंग मार्च 2026 में होगी. CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बनी यह नई निसान ग्रेवाइट, रेनो ट्राइबर (Renault Triber) पर आधारित होगी और इसके फीचर्स व पावरट्रेन शेयर करेगी. हालांकि, इसका डिजाइन और स्टाइलिंग पूरी तरह से अलग होगी. इसे एक किफायती फैमिली कार के रूप में पेश किया जाएगा, जो सीधे तौर पर रेनो ट्राइबर और मारुति अर्टिगा को टक्कर देगी.

सामने आया पहला टीजर
जापानी ऑटोमेकर ने आने वाली निसान ग्रेवाइट की टीजर इमेज जारी की है, जिसमें इसके फ्रंट और रियर प्रोफाइल का खुलासा हुआ है. इसकी सिल्हूट और स्टांस ट्राइबर जैसी दिखती है, लेकिन इसमें नया फ्रंट ग्रिल, बंपर और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. हेडलैंप क्लस्टर ट्राइबर जैसा ही है, लेकिन इसमें नए लाइटिंग एलिमेंट्स मिलेंगे. पीछे की तरफ एमपीवी में टेलगेट पर बड़ा ‘Gravite’ बैज और नए टेललैंप्स दिए गए हैं.

डायमेंशन और इंटीरियर
साइज में ग्रेवाइट रेनो ट्राइबर जैसी ही रहने की संभावना है. इंटीरियर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हालांकि, उम्मीद है कि इसमें ट्राइबर के ज्यादातर फीचर्स मिलेंगे, जैसे 7-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो (सिर्फ टॉप वेरिएंट्स में), ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट और आर्मरेस्ट, कूल्ड लोअर ग्लव बॉक्स, ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम, रियर सीट लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल आदि.

इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन
जैसा कि ऊपर बताया गया है, निसान ग्रेवाइट एमपीवी में ट्राइबर वाला 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. यह इंजन 72 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. निसान इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ट्यूनिंग कर सकती है. इसमें मैन्युअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिल सकते हैं.

निसान टेक्टन लॉन्च
2026 में निसान ग्रेवाइट एमपीवी के बाद, जापानी कंपनी नई जनरेशन रेनो डस्टर पर आधारित ऑल-न्यू टेक्टन मिडसाइज एसयूवी लॉन्च करेगी. यह एसयूवी अपने प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन, केबिन लेआउट और फीचर्स को आने वाली डस्टर के साथ शेयर करेगी. निसान इंडिया में धीरे धीरे अपना मार्केट शेयर बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी की निसान मैग्नाइट इंडिया की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी में शुमार की जाती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading