मार्केट में होने वाली है निसान टेकटन की एंट्री, लॉन्च से पहले जान लें बड़ी बातें


नई दिल्ली. निसान इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की प्लानिंग कर रही है, जिसमें कई सेगमेंट्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे. इस प्रक्रिया की शुरुआत जनवरी 2026 में बी-सेगमेंट एमपीवी ग्रेवाइट की लॉन्चिंग से होगी. इसके तुरंत बाद फरवरी 2026 में मिड-साइज एसयूवी टेकटन को शोकेस किया जाएगा. कंपनी 2027 में 7-सीटर एसयूवी भी लॉन्च करने की योजना बना रही है.

निसान टेक्टन
इसकी शुरुआत करते हुए, ब्रांड ने टेकटन के कुछ डिजाइन डिटेल्स शेयर किए हैं, जिससे इसके लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है. सबसे पहले, इस गाड़ी में स्क्वेयर शेप का डिजाइन देखने को मिलता है, जो ब्रांड की मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज से मेल खाता है. लाइटिंग एलिमेंट्स इसे मॉडर्न अपील देते हैं, वहीं बोनट का मस्कुलर डिजाइन इसे दमदार लुक देता है. इसके साथ ही, एसयूवी में चौड़ी ग्रिल दी गई है, जो गाड़ी की पूरी चौड़ाई को कवर करती है.

जनवरी में डस्टर का लॉन्च
निसान टेकटन के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है, जो नई जनरेशन रेनो डस्टर के साथ कंपैनियन मॉडल के तौर पर आएगी. रेनो डस्टर जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाली है. इस अपकमिंग निसान एसयूवी में रेनो डस्टर के साथ पावरट्रेन और फीचर्स शेयर किए जाएंगे. टेकटन का प्रोडक्शन और शिपमेंट निसान-रेनो के चेन्नई स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से किया जाएगा, जिससे भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित किया जाएगा.

मिड साइज एसयूवी
लॉन्च के बाद, निसान टेकटन ब्रांड को एक बेहद प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में रिप्रेजेंट करेगी, जिससे यह ऑटोमेकर के लिए काफी अहम प्रोडक्ट बन जाएगा. खासतौर पर, यह गाड़ी मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला करेगी, जिसमें हुंडई क्रेटा जैसी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां शामिल हैं. इसके प्रतिद्वंद्वियों में किया सेल्टोस, मारुति सुजुकी विक्टोरिस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर, स्कोडा कुशाक और अन्य गाड़ियां शामिल हैं. बाजार में टिके रहने के लिए टेकटन को लगभग 11 लाख रुपये की प्रतिस्पर्धी कीमत पर पेश करना होगा.

ग्रेवाइट एमपीवी
इसी पैटर्न पर ग्रेवाइट एमपीवी भी लॉन्च की जाएगी. हालांकि, इसकी प्रतिस्पर्धा काफी कम होगी, क्योंकि यह अपनी ही सिबलिंग रेनो ट्राइबर से मुकाबला करेगी. गौरतलब है कि हाल ही में अपडेटेड ट्राइबर देश में लॉन्च की गई है, जिसमें डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स में बड़े बदलाव किए गए हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading