Christmas scam viral never do this mistake while shopping online how to be safe new year 2026 hacking- क्रिसमस, न्यू ईयर के नाम पर हैकर्स ने निकाला धोखाधड़ी का नया तरीका, आसानी से फंस जा रहे लोग, अकाउंट खाली!
क्रिसमस और नए साल की खरीदारी के दौरान फेक डिलीवरी मैसेज, नकली गिफ्ट ऑफर और फर्जी वेबसाइट जैसे ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं. जानें इन धोखाधड़ियों से बचने के आसान और सुरक्षित तरीके.

आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. हर बड़े मौके पर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. अब एआई के आने से इस तरह की धोखाधड़ी की जा रही है कि इसे पहचानना किसी के लिए भी काफी मुश्किल हो गया है.

अब क्रिसमस और नया साल नज़दीक आ रहा है, और लोग बड़ी मात्रा में खरीदारी करेंगे. इस दौरान ठग भी लोगों को धोखा देने की कोशिश करेंगे. इसलिए हम आपको ऐसी कुछ धोखाधड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको सतर्क रहने की जरूरत है.

फेक डिलीवरी स्कैम – इसमें लोगों को एक फर्जी मैसेज भेजा जाता है. इसमें कहा जाता है कि पार्सल डिलीवर करने की कोशिश की गई है, लेकिन आपको अपना पता अपडेट करना होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों को एक नकली वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर दिया जाता है, जहां उनकी पर्सनल और बैंकिंग डिटेल्स चुरा ली जाती हैं. पिछले साल की तुलना में इस साल इस तरह की धोखाधड़ियां दोगुनी हो गई हैं.

नकली गिफ्ट स्कैम: इस धोखाधड़ी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन देकर लोगों को लुभाया जाता है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोगों को बताया जाता है कि उन्हें क्रिसमस गिफ्ट मिल रहा है और उसकी डिलीवरी के लिए शिपिंग फीस भरनी होगी. यहां भी वही चाल अपनाई जाती है और लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की पर्सनल जानकारी चुरा ली जाती है.

नकली वेबसाइट पर सेल: इस तरह के स्कैम में ठग ऐसी फर्जी वेबसाइट बनाते हैं, जो बिल्कुल असली वेबसाइट जैसी दिखती हैं. यूज़र्स को सब कुछ असली लगता है, लेकिन जैसे ही वो प्रोडक्ट के लिए भुगतान करते हैं, पैसा सीधे ठगों के पास चला जाता है और बदले में यूज़र को कुछ भी नहीं मिलता.

ऐसे घोटालों से कैसे सुरक्षित रहें? सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक विज्ञापनों के झांसे में न आएं. हमेशा भरोसेमंद और असली वेबसाइट से ही खरीदारी करें.

अगर कोई अनजान व्यक्ति मैसेज या ईमेल के जरिए आपसे जानकारी मांगता है, तो अपनी कोई भी निजी जानकारी साझा न करें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
