रेडमी Pad 2 Pro 5G को सितंबर में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था. अब इसके भारत आने की तैयारी पूरी हो चुकी है. शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर टैबलेट का डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिससे यह कंफर्म होता है कि यह टैबलेट कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसके अलावा, यह टैबलेट बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिल सकता है.
कैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस…
फीचर्स की बात करें तो रेडमी Pad 2 Pro 5G एक बड़े स्क्रीन वाला एंड्रॉयड टैबलेट होगा. इसमें 12.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 2.5K रेजोलूशन (2560×1600 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्क्रीन का 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वीडियो देखने और पढ़ाई के लिए काफी अच्छा माना जाता है. साथ ही, इसमें 500 निट्स ब्राइटनेस और TUV Rheinland Flicker Free और Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलते हैं, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है.
परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 810 GPU मिलता है. ग्लोबल मार्केट में यह टैबलेट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा सेक्शन में टैबलेट के पीछे 8MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है, जबकि सामने भी 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए ठीक है.
बैटरी सबसे पावरफुल
बैटरी की बात करें तो रेडमी Pad 2 Pro 5G में 12,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं. ऑडियो के लिए टैबलेट में क्वाड स्पीकर सेटअप, Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट दिया गया है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
