Motorola Edge 50 Pro पर 10,000 रु. की छूट, जानें ऑफर्स व फीचर्स


अमेज़न की Great Republic Day Sale 2026 भले ही खत्म हो चुकी हो, लेकिन स्मार्टफोन डील्स का सिलसिला अभी भी जारी है. इस समय सबसे आकर्षक ऑफर्स में से एक Motorola Edge 50 Pro पर मिल रहा है, जो अब 10,000 रुपये से ज्यादा की भारी छूट के साथ उपलब्ध है. दमदार डिस्प्ले, स्मूद परफॉर्मेंस और सुपरफास्ट चार्जिंग की वजह से यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में एक बढ़ियां ऑप्शन साबित हो सकता है.

अमेज़न पर Motorola Edge 50 Pro की मौजूदा कीमत सिर्फ Rs 25,475 है, जो इसके लॉन्च प्राइस से Rs 10,524 कम है. इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर Rs 1,500 का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. अगर आप एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, तो प्लेटफॉर्म Rs 896 प्रति माह से नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रहा है.

जो यूजर्स अपने पुराने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है. पुराने डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन के आधार पर Rs 24,150 तक का एक्सचेंज फायदा मिल सकता है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है.

Motorola Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस
मोटोरोला Edge 50 Pro में 6.7-इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले न सिर्फ कलर-एक्युरेट है, बल्कि तेज धूप में भी 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. डेली यूज़ से लेकर मल्टीटास्किंग तक, फोन स्मूद एक्सपीरियंस देता है.

बैटरी के मामले में इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W सुपरफास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह कुछ ही मिनटों में फोन को काफी हद तक चार्ज कर सकती है.

कैमरा सेगमेंट में फोन में 50MP OIS मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड, और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

क्या यह डील आपके लिए सही है?
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें शानदार डिस्प्ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहद तेज चार्जिंग मिले, तो Motorola Edge 50 Pro पर मिल रही यह डील एक बेहतरीन मौका हो सकती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading