क्रोमा रिपब्लिक डे सेल 2026: टीवी, स्मार्टफोन पर बड़ी छूट


भारत में Republic Day के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने का सही समय आ गया है. Croma की Republic Day Sale 2026 23 जनवरी से लाइव हो गई है जो कि 26 जनवरी तक चलेगी. इस सेल के तहत ग्राहक टीवी, बड़े होम अप्लायंसेज, किचन प्रोडक्ट्स, स्मार्टफोन और ऐपल डिवाइसेज पर भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं. यह ऑफर ऑनलाइन के साथ-साथ देशभर के क्रोमा स्टोर्स पर भी उपलब्ध है.

Croma ने इस बार प्रीमियम टीवी सेगमेंट में शानदार डिस्काउंट पेश किया है. सैमसंग नियो QLED 65-इंच TV, जिसकी पहले कीमत ₹1,75,000 थी, अब ₹94,990 से शुरू हो रही है. वहीं TCL 55-inch QLED TV की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है, जो अब ₹36,990 में उपलब्ध है.

इसके अलावा LG 55 इंच 4K QNED मिनी LED TV ₹1,10,590 से घटकर ₹61,626 में मिल रहा है. LG साउंडबार्स पर भी 30% तक की छूट दी जा रही है.

किचन अप्लायंसेज पर खास ऑफर
किचन कैटेगरी में Croma अपने ब्रांड के 300 लीटर से ज्यादा क्षमता वाले फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर पर बड़ा डिस्काउंट दे रहा है. जिनकी कीमत पहले करीब ₹48,000 थी, वे अब ₹29,490 के प्रभावी दाम पर उपलब्ध हैं, जो परिवारों के लिए बड़ा अपग्रेड मौका है.

स्मार्टफोन बंडल डील्स
बढ़ियां फोन खरीदारों के लिए भी आकर्षक ऑफर्स हैं. Oppo Reno 15 अब ₹21,399 की कीमत पर मिल रहा है, जिसमें Oppo Enco Buds 3 Pro Plus फ्री मिलते हैं. वहीं Samsung Galaxy A56 ₹28,499 में उपलब्ध है, जिसमें एक्सचेंज और बैंक कैशबैक शामिल है.

ऐपल प्रोडक्ट्स पर खास फायदे
ऐपल यूज़र्स के लिए Croma चुनिंदा iPhone मॉडल्स पर ₹12,900 के फ्री AirPods दे रहा है. छात्रों के लिए MacBook Air M4 सिर्फ ₹53,913 में उपलब्ध है, जिसमें बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं.

क्रोमा का कहना है कि Republic Day Sale भारतीय ग्राहकों के लिए अपग्रेड का अहम मौका है. यह लिमिटेड-पीरियड सेल देशभर के सभी क्रोमा स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading