Suzuki Fronx Crash Test: ANCAP ने भारत में बनी सुजुकी फ्रॉन्क्स को सिर्फ एक स्टार सेफ्टी रेटिंग दी, जबकि जापान NCAP और ASEAN NCAP में इसे चार और पांच स्टार मिले थे. कम स्कोर के पीछे सीट बेल्ट में खामी सबसे बड़ा कारण रही. इससे पहले बलेनो को भी विदेश में टेस्ट किया गया था. बलेनो को क्रैश टेस्ट में केवल 2 स्टार मिले थे.

सुजुकी फ्रॉन्क्स सेफ्टी रेटिंग
फ्रॉन्क्स ने चार मुख्य असेसमेंट कैटेगरी में औसत प्रदर्शन किया. एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 48 प्रतिशत, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 40 प्रतिशत, वल्नरेबल रोड यूजर प्रोटेक्शन में 65 प्रतिशत और सेफ्टी असिस्ट में 55 प्रतिशत स्कोर मिला. हालांकि कुछ टेस्ट में कार का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा, लेकिन एक गंभीर खामी के चलते इसकी सेफ्टी रेटिंग पर बड़ा असर पड़ा. सबसे बड़ी समस्या फुल-विथ फ्रंटल क्रैश असेसमेंट के दौरान सामने आई. रियर पैसेंजर सीट बेल्ट रिट्रैक्टर में खराबी के कारण बेल्ट अचानक खुल गई, जिससे रियर क्रैश टेस्ट डमी बिना किसी रोक-टोक के आगे बढ़ गई और फ्रंट सीट से टकरा गई.
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन
फ्रॉन्क्स ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 40 प्रतिशत स्कोर किया, जिसका मुख्य कारण रियर सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स की कमी है. ANCAP ने देखा कि फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट टेस्ट के दौरान बच्चों की डमी को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली. बच्चों के सिर और छाती की सुरक्षा कमजोर से औसत रही, जिससे कई टेस्ट सीनारियो में कम स्कोर मिला. रियर सीट्स के लिए ISOFIX एंकर और टॉप टेथर पॉइंट्स तो हैं, लेकिन सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स और चाइल्ड प्रेजेंस डिटेक्शन सिस्टम की कमी के कारण स्कोर और कम हो गया.
पैदल यात्री सुरक्षा
ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम ने पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों से जुड़े ज्यादातर सीनारियो में अच्छा प्रदर्शन किया और मोटरसाइकिल सवारों के लिए भी इसकी परफॉर्मेंस ठीक रही. हालांकि, यह सिस्टम रिवर्सिंग के दौरान काम नहीं करता, जिससे कुछ वास्तविक परिस्थितियों में इसकी प्रभावशीलता सीमित हो जाती है.
सुजुकी फ्रॉन्क्स
सेफ्टी फीचर्स फ्रॉन्क्स में कई ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं, जैसे ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, इमरजेंसी लेन कीपिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और स्पीड असिस्टेंस सिस्टम. कार-टू-कार और जंक्शन सीनारियो में AEB ने अच्छा प्रदर्शन किया और टक्कर की संभावना को कम किया. इस गाड़ी में हेड-ऑन AEB की सुविधा नहीं है और न ही डायरेक्ट ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. सभी सीटिंग पोजिशन के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर तो हैं, लेकिन रियर सेंटर सीट के लिए ऑक्यूपेंट डिटेक्शन नहीं है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
