इस कार फिल्टर भयंकर पॉलूशन में भी देता है 99.97 पर्सेंट साफ हवा, यकीन न हो तो VIDEO देख लें


Last Updated:

दिल्ली में एयर पॉलूशन लगातार बढ़ता जा रहा है, सोमवार को CPCB ने AQI 377 दर्ज किया. इस बीच टेस्ला ने एक वीडियो जारी किया और दावा किया कि टेस्ला मॉडल Y का HEPA प्योरिफायर 99.97 प्रतिशत तक हवा साफ करता है, वीडियो में ये फिस्टर BMW X3 से बेहतर साबित हुआ. भारत में टेस्ला मॉडल Y की कीमत 59.89 लाख से शुरू होती है.

इस कार का फिल्टर 'भयंकर' पॉलूशन में भी देता है 99.97 पर्सेंट साफ हवा
नई दिल्ली. दिल्ली समेत भारत के कई शहरों में एयर पॉलूशन एक गंभीर समस्या बनकर सामने आया है. खासतौर पर बीते कुछ महीनों में AQI अलग ही स्तर पर पहुंच गया है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह एयर क्वालिटी ‘बहुत खराब’ कैटिगरी में पहुंच गई, जहां केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने कुल AQI 377 दर्ज किया. CPCB की ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के अनुसार, शहर के 40 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 16 ने ‘गंभीर’ एयर क्वालिटी दर्ज की, जबकि बाकी स्टेशनों पर ‘बहुत खराब’ स्तर पाया गया. CPCB के आंकड़ों के अनुसार, AQI 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ कैटिगरी में आता है. इस समस्या से निपटने के लिए टेस्ला ने अपनी कार टेस्ला मॉडल Y के एयर प्योरिफायर की क्षमता का एक वीडियो जारी किया है और दावा किया है कि टेस्ला का HEPA प्योरिफायर 99.97 तक साफ हवा देने में सक्षम है.

टेस्ला का HEPA प्योरिफायर
एलन मस्क की अगुवाई वाली इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने एक वीडियो के जरिए एयर क्वालिटी की समस्या को उजागर किया है. इस वीडियो में टेस्ला मॉडल Y के HEPA फिल्टर की कार्यक्षमता दिखाई गई है. वीडियो में एक बड़ा बबल दिखाया गया है जिसमें टेस्ला मॉडल Y और BMW X3 रखे गए हैं. जब बबल के अंदर स्मोक बम छोड़े जाते हैं, तो टेस्ला अपने HEPA-इक्विप्ड बायोवेपन डिफेंस मोड को एक्टिवेट करता है, जबकि BMW अपने सामान्य फिल्ट्रेशन सिस्टम पर निर्भर रहती है. यह टेस्ट टेस्ला की एडवांस्ड एयर-प्यूरिफिकेशन तकनीक को पारंपरिक सिस्टम्स के मुकाबले बेहतर साबित करता है.

View this post on Instagram





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading