आधी कीमत में मिल रहा है iPhone 15, कहां लगी है यह सेल, जान लीजिए
iPhone 15 Croma sale price : क्रोमा की यह सेल 15 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक चलेगी. याद रखें. यह ऑफर मुख्य रूप से क्रोमा के फिजिकल स्टोर्स पर ही उपलब्ध है. इस सेल में iPhone 15 आपको बहुत कम कीमत पर मिल जाएगा.
यह फोन यूनिवर्सल टाइप-सी के साथ आता है.नई दिल्ली. साल 2025 विदा हो रहा है और 2026 की आहट सुनाई दे रही है. ऐसे में अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अलविदा कहकर आप नया फोन लेना चाहते हैं तो क्रोमा की ‘Cromtastic दिसंबर सेल’ आपके खूब काम आ सकती है. इस सेल में आप Apple iPhone 15 महज ₹36,490 रुपये में ले सकते हैं. यह सेल केवल एक डिस्काउंट नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो ‘बजट’ और ‘ब्रांड’ के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं. यह डील आपके लिए कैसे काम करेगी और क्यों यह इस समय बाजार की सबसे बेहतरीन डील में से एक है, आइये जानते हैं.
क्रोमा के फिजिकल स्टोर्स पर iPhone 15 फिलहाल ₹56,490 रुपये में उपलब्ध है. यदि आप चुनिंदा बैंक कार्ड्स (जैसे HDFC या ICICI) का उपयोग करते हैं, तो आपको ₹2,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिलता है, जिससे कीमत ₹54,490 पर आ जाती है. असली बचत होगी एक्सचेंज ऑफर से क्रोमा आपके पुराने फोन की स्थिति के आधार पर ₹14,000 तक की एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है. एक्सचेंज करने पर क्रोमा ₹4,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है. जब आप इन सभी को जोड़ते हैं (₹56,490 – ₹2,000 – ₹14,000 – ₹4,000), तो आईफोन 15 की कीमत मात्र ₹36,490 रह जाती है. यानी एक मिड-रेंज एंड्रॉयड फोन की कीमत में आप ऐपल का शानदार फोन ले सकते हैं.
क्यों लें iPhone 15?
स्मार्टफोन की दुनिया हर साल बदलती है, लेकिन iPhone 15 का क्रेज आज भी बरकरार है. यदि आप Apple Intelligence (AI) या एक्शन बटन जैसे फीचर्स की चाहत नहीं रखते हैं तो iPhone 15 आपको वह सब कुछ देता है जिसकी आपको जरूरत है. जरा इसकी खासियतों पर भी एक नजर मार लें.-
- डायनामिक आइलैंड (Dynamic Island): यह फीचर फोन के ऊपरी हिस्से को इंटरएक्टिव बनाता है, जिससे म्यूजिक कंट्रोल और नोटिफिकेशन्स देखना बेहद आसान और कूल हो जाता है.
- टाइप-सी (Type-C) पोर्ट: अब आपको अलग से आईफोन चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं. यह फोन यूनिवर्सल टाइप-सी के साथ आता है, जो चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर को बेहद तेज बनाता है.
- धुरंधर कैमरा : सोशल मीडिया के दौर में कैमरा सबसे महत्वपूर्ण है. iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है. इसकी खासियत यह है कि यह कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेता है और इसकी ‘पोर्ट्रेट’ मोड की क्षमता बेमिसाल है.
- वीडियो रिकॉर्डिंग: यदि आप रील मेकर या कंटेंट क्रिएटर हैं, तो इसका 4K 60fps वीडियो सपोर्ट आपके वीडियो को एक सिनेमाई लुक देता है. सेल्फी कैमरा भी इतना सटीक है कि फेस-टाइम कॉल और व्लॉग्स प्रोफेशनल लगते हैं.
A16 Bionic चिप: सुपरफास्ट परफॉर्मेंस
फोन की जान उसका प्रोसेसर होता है. iPhone 15 में इस्तेमाल की गई A16 Bionic चिप इतनी पावरफुल है कि यह भारी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-रेजोल्यूशन एडिटिंग को बिना किसी लैग के संभाल लेती है. 2025 में भी यह चिप अधिकांश नए लॉन्च होने वाले एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
