खरीदनी है बाइक तो करें थोड़ा इंतजार, 2026 में लॉन्च होंगी रॉयल एनफील्ड की 7 बाइक्स


Last Updated:

रॉयल एनफील्ड 2026 में फ्लाइंग फ्ली C6, S6, बुलेट 650, हिमालयन 750, कॉन्टिनेंटल GT 750, इंटरसेप्टर 750 और हिमालयन इलेक्ट्रिक समेत सात नई मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी.

खरीदनी है बाइक तो करें थोड़ा इंतजार, लॉन्च होंगी रॉयल एनफील्ड की 7 बाइक्स
नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड के पास अब भारत में अट्रैक्टिव पोर्टफोलियो है. इसमें अलग-अलग कीमत, इंजन और सेगमेंट शामिल हैं. हिमालयन 450 और इंटरसेप्टर 650 जैसे मॉडल्स की अच्छी मांग है. चेन्नई स्थित कंपनी 2026 में सात नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है. इस लाइनअप में फ्लाइंग फ्ली, रॉयल एनफील्ड की ईवी सब-ब्रांड के मॉडल्स भी शामिल होंगे.नफ्लाइंग फ्ली C6 फ्लाइंग फ्ली का पहला प्रोडक्ट C6 होगा, जो एक रेट्रो-स्टाइल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है और अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगी. इसका डिजाइन मिनिमलिस्ट होगा और इसमें मॉडर्न पावरट्रेन मिलेगा. इसे शहरी कम्यूटर के तौर पर डिजाइन और डेवलप किया गया है. इसमें स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, रेट्रो लुक वाले गोल मिरर और यूनिक बॉडी पैनल्स मिलेंगे. इसमें रिमूवेबल पिलियन सीट भी दी जा सकती है. इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पहली बार EICMA 2024 (मिलान) में दिखाया गया था. हाल ही में चेन्नई की सड़कों पर इसके टेस्ट म्यूल्स देखे जा रहे हैं. इसका प्रोडक्शन मॉडल कंपनी के चेन्नई प्लांट में बनेगा.

  • C6 रॉयल एनफील्ड के नए L प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें इन-हाउस डेवलप्ड व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU) मिलेगा. कंपनी ने अभी बैटरी स्पेसिफिकेशन या पावरट्रेन आउटपुट का खुलासा नहीं किया है. उम्मीद है कि यह बाइक एक बार चार्ज करने पर करीब 200 किमी की रेंज देगी. इसमें फोर्ज्ड एल्युमिनियम गिर्डर फ्रंट फोर्क्स, दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स और ड्यूल-चैनल ABS मिलेगा.
  • इसमें कलर डिजिटल टचस्क्रीन डिस्प्ले, वॉयस असिस्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, OTA अपडेट्स का सपोर्ट, रियल-टाइम फीडबैक, कीलेस गो, सिलेक्टेबल राइड मोड्स, LED लाइटिंग आदि फीचर्स मिलेंगे. बाइक में स्मार्ट फीचर्स के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन QWM2290 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा.
  • रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 रॉयल एनफील्ड ने बहुप्रतीक्षित बुलेट 650 को मोटोवर्स 2025 में शोकेस किया. इसमें 648cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा. यह मोटरसाइकिल क्लासिक 650 का ज्यादा पारंपरिक और सुलभ वर्जन होगी. उम्मीद है कि यह 2026 की शुरुआत (संभावित जनवरी) में लॉन्च होगी, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.5 लाख रुपये हो सकती है. इसे क्लासिक 650 के नीचे पोजिशन किया जाएगा.
  • यह दिखने में बड़ी बुलेट 350 जैसी है. 350cc मोटरसाइकिल के ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स इसमें बरकरार रखे गए हैं. दो कलर ऑप्शन मिलेंगे- बैटलशिप ब्लू और कैनन ब्लैक. इनमें गोल्डन पिनस्ट्राइप्स और ट्रेडिशनल रॉयल एनफील्ड बैज मिलेगा.
  • बुलेट 650 में पैरेलल-ट्विन इंजन 46hp की पावर और 52Nm का पीक टॉर्क देगा. यह इंजन मजबूत मिड-रेंज और स्मूद डिलीवरी के लिए जाना जाता है. कंपनी बुलेट 650 पर कई एक्सेसरीज देगी, जैसे फॉग लैंप्स, सम्प गार्ड, सॉफ्ट लगेज सैडल बैग्स, टूरिंग सीट, पिलियन बैकरेस्ट, इंजन गार्ड आदि.
  • फ्लाइंग फ्ली S6: 2026 के अंत में फ्लाइंग फ्ली सब-ब्रांड का दूसरा मॉडल S6 होगा, जो C6 वाले प्लेटफॉर्म पर बनी ऑल-इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर है. इसे हाल ही में EICMA 2025 में शोकेस किया गया था और उम्मीद है कि यह 2026 के अंत में बिक्री के लिए आएगी. S6 में 19-इंच फ्रंट व्हील और 18-इंच रियर व्हील (दोनों स्पोक्स) मिलेंगे. इसे मल्टीपर्पज डिजाइन किया गया है.
  • इसकी सस्पेंशन में अच्छा ट्रैवल मिलेगा और ग्राउंड क्लियरेंस भी ज्यादा होगी. अन्य फीचर्स में एंड्यूरो-स्टाइल सीट, डेडिकेटेड ऑफ-रोड राइड मोड, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं, जो लीन एंगल को सेंस कर सकते हैं. S6 पहले इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च होगी, उसके बाद भारत में आएगी.
  • रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750: 2026 के अंत में बड़ी और दमदार हिमालयन 750 की रोड ट्रायल्स चल रही हैं. खबर है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन अगले साल EICMA में पेश किया जा सकता है. भारत में लॉन्च 2026 के अंत में, संभवतः मोटोवर्स में होगी.
  • हिमालयन 750 के दो वर्जन मिल सकते हैं- एक रोड के लिए और दूसरा हार्डकोर ऑफ-रोडिंग के लिए. रोड वर्जन में अलॉय व्हील्स होंगे, जबकि ऑफ-रोड वर्जन में स्पोक व्हील्स मिलेंगे. इसमें 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन (650cc इंजन का लंबा स्ट्रोक वर्जन) मिलेगा, जो करीब 54hp पावर और 65Nm टॉर्क देगा. इसमें नया चेसिस, हेडस्टॉक, स्विंगआर्म और सस्पेंशन भी मिलेगा.
  • रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 750 और इंटरसेप्टर 750: 2026 के अंत में 750cc इंजन कॉन्टिनेंटल GT में भी आएगा. GT 750 अभी डेवलपमेंट में है और उम्मीद है कि यह 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में बिक्री के लिए आएगी, जिसमें पहला विकल्प ज्यादा संभावित है. इंटरसेप्टर 750 भी अगले साल लॉन्च हो सकती है.
  • रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक: 2026 के अंत में रॉयल एनफील्ड अगले साल EICMA में हिमालयन का इलेक्ट्रिक वर्जन शोकेस कर सकती है. यह Him-e कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगा और हिमालयन की एडवेंचर-रेडी डीएनए बरकरार रखेगा. लॉन्च अगले साल के आखिर में हो सकता है.
  • इस बाइक की टेस्टिंग जोर-शोर से चल रही है. इसमें गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स, स्पोक व्हील्स, ऑफ-रोड टायर्स, LED हेडलैंप, शॉर्ट विंडशील्ड, सिंगल-पीस ड्यूल-टोन सीट आदि मिलेंगे.
  • हिमालयन EV में बड़े डैशबोर्ड के साथ नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सिलेक्टेबल राइड मोड्स, स्विचेबल ABS आदि फीचर्स मिलेंगे. इसमें 14 kWh बैटरी पैक और 100hp इलेक्ट्रिक मोटर हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो यह अब तक की सबसे पावरफुल रॉयल एनफील्ड बन जाएगी.
homeauto

खरीदनी है बाइक तो करें थोड़ा इंतजार, लॉन्च होंगी रॉयल एनफील्ड की 7 बाइक्स



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading