यकीन नहीं होता, लेकिन iPhone 16 बना भारत का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन, पिट गया 14000 रुपये वाला एंड्रॉयड
मिंट की रिपोर्ट और काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के पहले 11 महीनों में iPhone 16 की करीब 65 लाख यूनिट्स बिकीं. यह आंकड़ा Vivo Y29 5G जैसे पॉपुलर बजट फोन से काफी ज्यादा है, जिसकी बिक्री इसी अवधि में करीब 47 लाख यूनिट्स रही.
खास बात ये है कि iPhone 16 की कीमत वीवो के इस फोन से तीन गुना ज्यादा है, फिर भी ग्राहक बड़ी संख्या में ऐपल की ओर गए.
टॉप 5 एक और आईफोन
इतना ही नहीं, iPhone 15 भी 2025 के टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल रहा. ये फोन करीब 47 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है, जबकि इसके मुकाबले एंड्रॉयड फोन 14-15 हजार रुपये में उपलब्ध हैं. इससे साफ है कि भारतीय ग्राहक अब सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि ब्रांड, फीचर्स और लंबे समय तक मिलने वाले एक्सपीरिएंस को भी महत्व देने लगे हैं.
ऐपल की इस सफलता के पीछे कई वजहें हैं. सबसे बड़ी वजह है नो-कॉस्ट EMI, बैंक कैशबैक और आसान फाइनेंस स्कीम्स. इन ऑफर्स की वजह से महंगे फोन भी लोगों को किफायती लगने लगे हैं. अब ग्राहक एक साथ बड़ी रकम देने की बजाय आसान किस्तों में iPhone खरीद पा रहे हैं.
दिलचस्प बात ये भी है कि भारत का स्मार्टफोन बाजार 2025 में लगभग स्थिर रहा. कुल स्मार्टफोन शिपमेंट करीब 158 मिलियन यूनिट रहने का अनुमान है, यानी ज्यादा बढ़त नहीं हुई. इसके बावजूद Apple की बिक्री तेजी से बढ़ी, जो उसकी मजबूत रणनीति को दिखाता है.
कई नए स्टोर्स भी खुले
ऐपल ने भारत में सिर्फ बिक्री ही नहीं बढ़ाई, बल्कि लोकल मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल स्टोर्स पर भी फोकस किया है. 2025 में कंपनी ने बेंगलुरु, पुणे और नोएडा में नए ऐपल स्टोर्स खोले, जिससे भारत में उसके स्टोर्स की संख्या बढ़कर पांच हो गई है.
कुल मिलाकर, iPhone 16 की सफलता ये साबित करती है कि भारत में ऐपल अब सिर्फ प्रीमियम ब्रांड नहीं रहा, बल्कि तेजी से मेनस्ट्रीम बनता जा रहा है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
