शाओमी 17 Ultra और शाओमी 17 को मिली BIS मंजूरी, भारत लॉन्च जल्द संभव.


शाओमी ने हाल ही में चीन में अपनी नई फ्लैगशिप शाओमी 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें शाओमी 17 Ultra सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. अब इस स्मार्टफोन को लेकर भारतीय यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी 17 Ultra और स्टैंडर्ड शाओमी 17 को भारत में BIS की मंजूरी मिल गई है. आमतौर पर BIS सर्टिफिकेशन मिलने का मतलब होता है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है.

हाल ही में शाओमी ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Fei ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुष्टि की थी कि शाओमी 17 Ultra को 2026 में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि उन्होंने भारत का नाम साफ तौर पर नहीं लिया, लेकिन BIS वेबसाइट पर फोन की मौजूदगी से यह हिंट जरूर मिलता है कि भारत इस लिस्ट में शामिल हो सकता है.

टेक ब्लॉगर्स और टिप्स्टर्स के मुताबिक, शाओमी 17 Ultra के साथ-साथ स्टैंडर्ड शाओमी 17 को भी भारत और थाईलैंड में जरूरी सर्टिफिकेशन मिल चुका है. वहीं दूसरी ओर, यह भी दावा किया जा रहा है कि शाओमी 17 Pro और शाओमी 17 Pro Max मॉडल शायद भारत में लॉन्च न किए जाएं. इन दोनों फोन्स में पीछे की तरफ सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है, जो भारतीय बाजार के लिए कंपनी जरूरी नहीं मान रही है.

कितनी है कीमत?
शाओमी 17 Ultra की बात करें तो इसे चीन में 25 दिसंबर को लॉन्च किया गया था. वहां इसकी शुरुआती कीमत CNY 6,999 रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 90,000 रुपये होती है. फोन में 6.9 इंच का बड़ा 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें Dragon Crystal Glass 3 का इस्तेमाल किया गया है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है.

वहीं स्टैंडर्ड शाओमी 17 को चीन में सितंबर में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत CNY 4,499 है, यानी करीब 56,000 रुपये. इसमें 6.3 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है. परफॉर्मेंस के मामले में यह भी Ultra मॉडल जैसा ही पावरफुल है, क्योंकि इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है.

अब सबकी नजर शाओमी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है. अगर शाओमी 17 Ultra और शाओमी 17 भारत में लॉन्च होते हैं, तो यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सीधा मुकाबला सैमसंग और Apple जैसे ब्रांड्स से करेंगे.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading