नए साल का स्वागत करने के लिए वॉट्सऐप ने 2026 थीम वाला खास स्टिकर पैक लॉन्च किया है. इन स्टिकर्स की मदद से यूजर्स अपने पर्सनल और ग्रुप चैट्स में आसानी से न्यू ईयर की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
इसके अलावा, वॉट्सऐप ने वीडियो कॉल के लिए नए इफेक्ट्स भी जोड़े हैं. अब वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स फायरवर्क्स, कंफेटी और स्टार जैसे एनिमेटेड इफेक्ट्स ऑन कर सकते हैं, जो स्क्रीन पर दिखाई देंगे और बातचीत को ज्यादा फेस्टिव बना देंगे.
एनिमेटेड रिएक्शन
इतना ही नहीं, वॉट्सऐप ने एनिमेटेड कंफेटी रिएक्शन भी दोबारा शुरू किए हैं. जब कोई यूजर कंफेटी इमोजी से किसी मैसेज पर रिएक्ट करता है, तो स्क्रीन पर एक खास एनिमेशन दिखाई देता है. इससे न्यू ईयर विशेज और सेलिब्रेशन से जुड़े मैसेज और ज्यादा खास लगते हैं.
इस बार वॉट्सऐप ने एक नया फीचर भी पेश किया है. पहली बार Status अपडेट्स में एनिमेटेड स्टिकर्स जोड़े गए हैं. यूजर्स 2026 थीम वाला लेआउट चुनकर अपने स्टेटस पर एनिमेटेड स्टिकर्स के साथ न्यू ईयर की शुभकामनाएं शेयर कर सकते हैं. ये फीचर उन लोगों के लिए खास है जो एक साथ कई कॉन्टैक्ट्स तक अपनी विशेज पहुंचाना चाहते हैं.
नए टूल भी शामिल
वॉट्सऐप ने ग्रुप चैट्स के लिए न्यू ईयर प्लानिंग टूल्स पर भी जोर दिया है. यूजर्स अब ग्रुप में इवेंट बना सकते हैं, उसे पिन कर सकते हैं और RSVP भी इकट्ठा कर सकते हैं. पोल्स के जरिए खाना, ड्रिंक्स या पार्टी की एक्टिविटीज तय की जा सकती हैं. वहीं, लाइव लोकेशन शेयरिंग से मेहमान आसानी से जगह तक पहुंच सकते हैं और सुरक्षित वापसी की जानकारी भी मिलती है.
वॉट्सऐप का कहना है कि नया साल एक ऐसा मौका है जब दुनिया भर के लोग, चाहे वो न्यूयॉर्क में हों या नई दिल्ली, ब्यूनस आयर्स या जकार्ता, एक-दूसरे से जुड़ते हैं. कंपनी ने दोहराया कि वह प्राइवेट और सिक्योर कम्युनिकेशन को प्राथमिकता देते हुए ऐसे खास पलों को शेयर करने का बेहतर एक्सपीरिएंस देना चाहती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
