2025 में OnePlus 15 और Samsung Galaxy S25 Ultra में क्या है अंतर? जानें 5 बड़ी वजहें जो OnePlus 15 को बेहतर विकल्प बनाती हैं. जानें कीमत से लेकर परफॉर्मेंस तक सबकुछ…
OnePlus 15 vs Samsung S25 Ultra.2025 में OnePlus 15 की लॉन्चिंग के बाद से कई लोग इसे Samsung Galaxy S25 Ultra से कम्पेयर कर रहे हैं. दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं, लेकिन फीचर्स में कई ऐसे अंतर हैं जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में पछताते हैं. अगर आप इनमें से किसी एक फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो 5 बड़ी बातों को जरूर चेक करें. ये पॉइंट्स साफ बताते हैं कि OnePlus 15 कई मामलों में Samsung Galaxy S25 Ultra से बेहतर साबित होता है.
ज्यादा बैटरी, लंबा बैकअप- OnePlus 15 में 7300mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो Samsung Galaxy S25 Ultra की 5000mAh लिथियम बैटरी से काफी बड़ी है. इसका फायदा यह है कि OnePlus 15 एक बार चार्ज करने पर 1.5-2 दिन आराम से चल जाता है. वहीं S25 Ultra सामान्य इस्तेमाल में आधा दिन से एक दिन तक का बैकअप ही देता है.
बेहद तेज़ चार्जिंग- OnePlus 15 में 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है. Galaxy S25 Ultra यहां काफी पीछे है. इसमें सिर्फ 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग है. OnePlus 15 लगभग 45 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है, जबकि S25 Ultra को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 69 मिनट लगते हैं.
लेटेस्ट और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर- OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है जो नए 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है. यह पिछले जेनरेशन से काफी तेज है और गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस देता है. वहीं S25 Ultra में पिछले साल वाले Elite चिप का कस्टम वेरिएंट इस्तेमाल हुआ है, जो उतना पावरफुल नहीं है.
प्रो-लेवल गेमिंग Experience- OnePlus 15 में 165Hz डिस्प्ले और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट है. इससे गेमिंग बेहद स्मूद और रिस्पॉन्सिव हो जाती है. Galaxy S25 Ultra में सिर्फ 120Hz रिफ्रेश रेट है. अगर आपका फोकस गेमिंग है, तो OnePlus 15 बेहतर विकल्प है.
कीमत में बड़ा अंतर
OnePlus 15 की कीमत लगभग ₹72,999 से शुरू होती है (12GB + 256GB मॉडल). वहीं Galaxy S25 Ultra लगभग ₹1,29,999 से शुरू होता है. अगर आप बजट में पावरफुल परफॉर्मेंस + बड़ी बैटरी + फास्ट चार्जिंग चाहते हैं, तो OnePlus 15 ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
