हुंडई ने लॉन्च की प्राइम टैक्सी रेंज, 5.99 लाख रुपये से शुरू कीमत, मिलेगा 28.40 किमी का माइलेज


Last Updated:

हुंडई मोटर इंडिया ने प्राइम HB और प्राइम SD टैक्सी रेंज लॉन्च की, कीमतें 5,99,900 और 6,89,900 रुपये, 1.2 लीटर इंजन, फैक्ट्री फिटेड CNG, कई सेफ्टी फीचर्स के साथ.

हुंडई ने लॉन्च की प्राइम टैक्सी रेंज, 5.99 लाख रुपये से शुरू कीमत
नई दिल्ली. हुंडई मोटर इंडिया ने कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट में एंट्री करते हुए प्राइम टैक्सी रेंज लॉन्च की है – प्राइम HB (i10 हैचबैक) और प्राइम SD (ऑरा सेडान). हुंडई प्राइम HB की कीमत 5,99,900 रुपये रखी गई है, जबकि प्राइम SD की कीमत 6,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है. प्राइम टैक्सी रेंज की बुकिंग पूरे देश में 5,000 रुपये में शुरू हो गई है. इसके साथ ही 72 महीने तक की फ्लेक्सिबल फाइनेंस स्कीम भी उपलब्ध है. कंपनी का कहना है कि प्राइम टैक्सी रेंज को फ्लीट ऑपरेटर्स और टैक्सी ड्राइवर्स के लिए “ज्यादा अपटाइम, मेंटेनेंस और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट” देने के लिए तैयार किया गया है.

इंजन और माइलेज

दोनों टैक्सी मॉडल्स में 1.2 लीटर, 4-सिलेंडर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी का विकल्प भी है. कंपनी के मुताबिक, प्राइम SD का माइलेज 28.40 किमी/किग्रा और प्राइम HB का माइलेज 27.32 किमी/किग्रा है. बेफिक्र ओनरशिप के लिए हुंडई 4th और 5th ईयर या 1,80,000 किमी (जो भी पहले हो) तक की स्पेशल एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज भी दे रही है.

मुख्य फीचर्स हुंडई प्राइम HB और प्राइम SD में कई सेफ्टी, कम्फर्ट और कंवीनियंस फीचर्स मिलते हैं, जैसे –

  • छह एयरबैग्स
  • रियर एसी वेंट्स
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs
  • स्टीयरिंग व्हील माउंटेड कंट्रोल्स स्पीकर्स
  • फ्रंट रो फास्ट USB चार्जर (टाइप-सी) फ्रंट और रियर पावर विंडो
  • रियर डिफॉगर
  • सेंट्रल लॉकिंग रियर पार्किंग सेंसर्स
  • 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स
  • इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल
  • कंपनी फिटेड स्पीड लिमिटिंग फंक्शन (80 किमी/घंटा)
  • रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट (सिर्फ PRIME HB में)
  • की-लेस एंट्री (सिर्फ PRIME HB में)
  • ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट और फुटवेल लाइटिंग

ये फीचर्स भी मौजूद

एक्सेसरीज और कलर ऑप्शंस हुंडई प्राइम टैक्सी रेंज में कई ऑप्शनल एक्सेसरीज भी मिलती हैं, जो “बहुत आकर्षक कीमतों” पर उपलब्ध हैं. इनमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, रियर कैमरा, तीन साल की वारंटी और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस के साथ चार पैनिक बटन शामिल हैं. हुंडई प्राइम HB और प्राइम SD तीन रंगों में उपलब्ध हैं – टाइफून सिल्वर, एटलस व्हाइट और एबिस ब्लैक.

homeauto

हुंडई ने लॉन्च की प्राइम टैक्सी रेंज, 5.99 लाख रुपये से शुरू कीमत



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading