धमाकेदार ऑफर! मात्र 38,000 में ले घर जाइये स्कूटी, 62 का माइलेज.. पेट्रोल की टेंशन खत्म


Last Updated:

Ranchi Electric Scooty: रांची में भारत माता चौक के पास सिर्फ 38,000 में इलेक्ट्रिक स्कूटी मिल रही है, जिसमें डिजिटल डैशबोर्ड, बैक गियर और तीन स्पीड मोड जैसी सुविधाएं हैं.

रांची. कई बार महिलाओं और लड़कियों को स्कूटी लेने का सपना तो होता है, लेकिन आजकल कोई भी स्कूटी एक-डेढ़ लाख के नीचे आता ही नहीं है. ऐसे में खासतौर पर जो हाउसवाइफ या फिर कॉलेज कोई लड़कियां होती है उन्हें काफी दिक्कत होती है. तो बता दें, रांची में काफी सस्ते दामों में इलेक्ट्रिक स्कूटी मिल रही है. यानी पेट्रोल भराने की भी टेंशन नहीं. इसके लिए खासतौर पर आपको यहां आना होगा.

दरअसल, रांची में काफी कम प्राइस में स्कूटी मिल रही है. जी हां. केवल 38,000 में इतने में आप स्कूटी को आराम से घर ले जा सकते हैं और माइलेज भी 62 का. ऐसे में अगर आपका सपना स्कूटी खरीदना है और बजट के चलते नहीं खरीद पा रहे हैं तो फिर यह ऑफर आपके लिए है. इसमें बहुत तरह की फैसिलिटी है जो किसी महंगे स्कूटी में होती है.

सारी सुविधाओं से लैस है स्कूटी
इस स्कूटी की कुछ खास बात भी है. अगर इसका हैंडल खराब हो जाता है या फिर इसमें कुछ तकनीकी खराबी भी आती है तो भी इस कंडीशन में आप रांची में कहीं भी है तो सर्विसिंग सेंटर तक की गाड़ी चलाकर आ सकते है. इसके लिए एक स्पेशल मोड है उस मोड पर गाड़ी को ला देना होता है और वहीं इसमें तीन स्पीड लेयर है जिससे 25 किलोमीटर पर आवर, 40 किलोमीटर पर आवर और 60 किलोमीटर पर आवर है. यानी कि अगर आपको शहर के अंदर चलाना है तो आप 25 किलोमीटर पर आवर के मोड पर चला सकते हैं.

इसके अलावा इसमें बैक गियर भी है यानी कि कुछ महिलाएं ऐसी होती है, जिनको गाड़ी पीछे करने में कई बार समस्या आती है. पार्किंग में या कहीं और बाजार में कई बार गाड़ी पीछे करनी पड़ती है. ऐसे में बैक गियर करके आप आसानी से गाड़ी को पीछे कर लीजिए, बिना मशक्कत के. इसके अलावा इसमें डिजिटल डैशबोर्ड है जो आमतौर पर कार में देखा जाता है.

यहां पर मिल रहा है ऑफर
इसके लिए आपको रांची के किशोर गंज के समीप भारत माता चौक आना होगा, बस वही से 10 कदम आगे आना होगा और जब आप आगे आएंगे तो आपको यामाहा का शोरूम दिखेगा और यामाहा शोरूम के जस्ट ऑपोजिट आपको इसका भी शोरूम दिख जाएगा. अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर पर 8789201080 संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

homeauto

मात्र 38,000 में ले घर जाइये स्कूटी, 62 का माइलेज.. पेट्रोल की टेंशन खत्म



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading