Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आ सकता है iQOO 15R, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, सबसे खास होगा कैमरा
ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर iQOO का एक अनअनाउंस्ड स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है, जिसका मॉडल नंबर I2508 है. इस लिस्टिंग में फोन का नाम साफ तौर पर iQOO 15R लिखा हुआ है. आमतौर पर, जब कोई फोन Bluetooth SIG जैसी वेबसाइट पर दिखाई देता है, तो इसका मतलब होता है कि कंपनी उसकी लॉन्च तैयारियों के आखिरी चरण में है. हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के फीचर्स या डिजाइन से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले यही मॉडल नंबर IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया था, जहां इसका नाम iQOO Neo 11 बताया गया था. उस समय कहा जा रहा था कि यह फोन भारत और ग्लोबल मार्केट दोनों के लिए तैयार किया जा रहा है. लेकिन अब Bluetooth SIG लिस्टिंग से यह साफ होता दिख रहा है कि कंपनी इसे iQOO 15R के नाम से लॉन्च कर सकती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 15R असल में चीन में आने वाले iQOO Z11 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो इस फोन में दमदार हार्डवेयर देखने को मिल सकता है. कहा जा रहा है कि इसमें नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है.
खास हो सकता है कैमरा
लीक्स के अनुसार, iQOO 15R में 6.59 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है. कैमरे की बात करें तो फोन में 200 मेगापिक्सल का ‘अल्ट्रा-क्लियर’ प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों को पसंद आएगा. डिजाइन के मामले में भी यह फोन प्रीमियम हो सकता है, जिसमें मेटल फ्रेम, ग्लास बैक और राउंडेड कॉर्नर्स मिलने की उम्मीद है.
इसके अलावा, फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देगा. सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की संभावना है. फिलहाल कंपनी ने iQOO 15R की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन जिस तरह से यह फोन सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिख रहा है, उससे साफ है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
