Joe Root scored his 41st century in: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने कमाल का खेल दिखाते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपना 41वां शतक जड़ा.
Joe Root century: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने करियर का 41वां शतक लगाया. जो रूट ने 146 गेंद में अपना शतक पूरा किया. अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 11 चौके लगाए. ऑस्ट्रेलिया में जो रूट का ये सिर्फ दूसरा शतक है. इसके साथ ही जो रूट ने टेस्ट में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है.
जो रूट ने टेस्ट में जड़ा 41वां शतकइस लिस्ट में सबसे टॉप पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम कुल 51 शतक है. वहीं दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कालिस हैं. जैक कालिस के नाम कुल 45 टेस्ट शतक है. ऐसे में अब जो रूट की नजर इन दोनों बल्लेबाजों को पीछे छोड़ने पर होगी.
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 5 खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर-51
- जैक कालिस-45
- रिकी पोंटिंग-41
- जो रूट-41
- कुमार संगकारा-38
साल 2021 के बाद से रूट के नाम कितने शतक
इसमें कोई शक नहीं है कि मौजूदा समय में जो रूट दुनिया के सबसे महानतम टेस्ट प्लेयर में से एक हैं. यही कारण है कि पिछले 5 सालों में जो रूट के नाम सबसे ज्यादा शतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में साल 2021 से जो रूट ने सबसे ज्यादा कुल 24 शतक लगाए हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर हैं. स्टीव स्मिथ ने 2021 के बाद से 10 शतक लगाए हैं. संयुक्त रूप से केन विलियमसन, हैरी ब्रूक और शुभमन गिल ने भी 10-10 टेस्ट लगाए हैं.
इस सीरीज में जो रूट का दूसरा शतक
एशेज सीरीज 2025-26 में जो रूट का ये दूसरा शतक है. इससे पहले ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने नाबाद 138 रन बनाए थे. हालांकि, जो रूट की ये शतकीय पारी टीम के काम नहीं आई थी और उसे हार का सामना करना पड़ा था. वहीं सिडनी में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में लाने का काम किया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
