12,000mAh बैटरी के साथ OnePlus Pad Go 2 को टक्कर देने आ रही Redmi Pad 2 Pro, लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक


अगर आप नया टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. रेडमी जल्द ही भारत में अपना नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट 6 जनवरी 2026 तय की है. लॉन्च से पहले ही इस टैबलेट को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि इसकी कीमत और फीचर्स दोनों ही मिड-रेंज यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए लगते हैं.

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹25,000 हो सकती है. यह कीमत Wi-Fi वेरिएंट के लिए बताई जा रही है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं, जिन लोगों को टैबलेट में मोबाइल नेटवर्क यानी 5G सपोर्ट चाहिए, उनके लिए ज्यादा कीमत वाले वेरिएंट भी आ सकते हैं.

8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला 5G मॉडल लगभग ₹28,000 और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट करीब ₹30,000 में आ सकता है. माना जा रहा है कि भारत में इसकी बिक्री 12 जनवरी से शुरू होगी.

कैसे होंगे नए टैब के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Redmi Pad 2 Pro काफी दमदार नजर आता है. इसमें 12.1-इंच का Quad HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगा. यानी वीडियो देखने और गेम खेलने का एक्सपीरिएंस काफी स्मूद रहने वाला है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो रोजमर्रा के काम से लेकर मल्टीटास्किंग तक आराम से संभाल लेगा.

बैटरी इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है. इसमें 12,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक चल सकती है. साथ ही 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है.

कुल मिलाकर, कीमत और फीचर्स को देखते हुए Redmi Pad 2 Pro सीधे तौर पर OnePlus Pad Go 2 को टक्कर देता नजर आता है. अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद यूज़र्स इसे कितना पसंद करते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading