Honor Magic 8 Pro Air: पतला और दमदार स्मार्टफोन, iPhone Air को टक्कर


ऐपल के iPhone Air ने स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है. पतला, हल्का और प्रीमियम डिज़ाइन अब सिर्फ ऐपल तक सीमित नहीं रहा. एंड्रॉयड ब्रांड्स भी तेजी से इस ‘Air’ ट्रेंड को अपना रहे हैं और ऑनर इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है. कंपनी ने अपनी नई Honor Magic 8 Pro Air को पेश किया है, जो iPhone Air को सीधे चुनौती देती दिखती है.

हालांकि ये फोन चीन के बाहर और खासकर भारत में लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके फीचर्स देखकर यह जरूर कहा जा सकता है कि एंड्रॉयड ब्रांड्स अब ऐपल से सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि स्पेसिफिकेशंस में भी आगे निकलने की तैयारी में हैं.

Pro और Air का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
Honor Magic 8 Pro Air में ‘Pro’ और ‘Air’ दोनों का संतुलन देखने को मिलता है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें टेलीफोटो लेंस भी शामिल है, जो iPhone Air में नहीं मिलता. इसमें 6.31-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है.

डिज़ाइन की बात करें तो यह फोन सिर्फ 6.1mm पतला है और इसका वजन महज 155 ग्राम है. ऐपल के मुकाबले Honor ने इसमें स्टेरियो स्पीकर्स और फिजिकल SIM स्लॉट भी दिया है, जो iPhone Air में मौजूद नहीं है.

दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी
ऑनर मैजिक 8 प्रो Air में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. ये फोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर चलता है.

इतना पतला होने के बावजूद इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. साथ ही फोन को IP68 और IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है.

ऐपल से एक कदम आगे
Honor ने iPhone Air से अलग हटकर इस फोन को ऑरेंज कलर ऑप्शन में भी पेश किया है. वहीं Vivo भी इस ट्रेंड से प्रेरित होकर अपने X300 FE मॉडल में इसी तरह का डिजाइन ला रहा है. iPhone Air ने जो ट्रेंड शुरू किया था, अब एंड्रॉयड ब्रांड्स उसे अपने अंदाज़ में और ज्यादा पावरफुल बनाते दिख रहे हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading