Magh Mela 2026 Viral Girls: प्रयागराज में माघ मेला 2026 की भव्य शुरुआत हो चुकी है. हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नानों और रेत पर लगे तंबुओं की भीड़ के बीच अक्सर ऐसे कई चेहरे उभरकर सामने आते हैं, जो रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल सेंसेशन बन जाते हैं.
साल 2025 में महाकुंभ के दौरान माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी नीली आंखों और सादगी के कारण काफी वायरल हुई थी. जिसके बाद मोनालिसा के किस्मत चमक उठी और उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिला. ठीक एक वर्ष बाद अब माघ मेले के दौरान एक नहीं, दो नहीं बल्कि 3 लड़कियां वायरल हो रही है.
मोनालिसा के बाद अब लोग इनके दीवाने हैं. ये बासमती हैं जो प्रयागराज के माघ मेला में दातुन बेचने आई हैं. लोग इन्हें देखने के लिए भीड़ लगा रहे हैं.
इससे पहले मोनालिसा आईं थीं, जिन्हें इलाहाबाद ने वायरल स्टार बना दिया.#MaghMela2026 #Prayagraj pic.twitter.com/dYLRmZvZH2
— Ankur Agnihotri (@Ankuragnihotrii) January 6, 2026
मोनालिसा के बाद बासमती हुई वायरल
मोनालिसा के वायरल होने के बाद माघ मेला प्रयागराज में बासमती दातुन बेचने आई हैं. उनकी सादगी और सौंदर्य को देखने लिए लोगों की भीड़ लग जाती है. बासमती माघ मेले में स्नान के लिए आई थीं, लेकिन फिर उन्होंने मालाएं और दातुन बेचना शुरू कर दिया.
लगातार लोग की भीड़ और कैमरे का सामना करने की वजह से उन्होंने कहा कि, कुछ भी कमाने का समय ही नहीं मिल रहा है?
मोनालिसा की ही तरह बासमती में कई समानताएं साफ नजर आती है. महाकुंभ मेले में मोनालिसा की ही तरह बासमती ने भी आंखों में काजल और मनमोहक मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लिया है. बासमती को सोशल मीडिया पर नई मोनालिसा भी बोला जा रहा है.
प्रयागराज के माघ मेला में वहीं की रहने वाली श्वेता यादव ने झांसी की रानी के गेटअप में तलवार लिए माघ मेले में अपनी संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं और खूब वायरल हो रही हैं.#MaghMela2026 #Prayagraj pic.twitter.com/iJHcD6U1sz
— Ankur Agnihotri (@Ankuragnihotrii) January 6, 2026
माघ मेले में श्वेता बनी झांसी की रानी
माघ कुंभ मेले में बासमती के बाद प्रयागराज की ही रहने वाली श्वेता यादव भी सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रही हैं. दरअसल माघ मेले में श्वेता झांसी की रानी का गेटअप बनाए और हाथों में तलवार लिए है. श्वेता की इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.
लोगों का कहना है कि, आस्था की संगम नगरी प्रयागराज में श्वेता सनातन संस्कृति को बढ़ावा दे रही है, वो भी एक ऐसी वीरांगना के हुलिए में जिन्हें भारत देश युगों-युगों तक याद करेगा.
माघ मेला में आई इस युवती का नाम अफसाना पवार हैं वह मोनालिसा की रिश्तेदार हैं, जो कुंभ मेले के दौरान मशहूर हुई थीं मोनालिसा की तरह ही अफ़साना भी प्रयागराज माघ मेले में फूलों की माला बेच रही हैं #MaghMela2026 pic.twitter.com/cGP0A6Fc2r
— Ankur Agnihotri (@Ankuragnihotrii) January 6, 2026
बासमती और श्वेता के बाद अफसाना पवार वायरल
बासमती और श्वेता यादव के बाद अगली वायरल गर्ल का नाम अफसाना पवार है, जो खुद को मनोलिसा का रिश्तेदार भी बता रही हैं. अफसाना पवार पारधी समाज से ताल्लुक रखती हैं, जो दसवीं पास है. मनोलिसा से अपनी तुलना होने पर उन्होंने खुशी जताई है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
