इस लिस्ट में Kodak, Thomson और Flipkart के MarQ जैसे भरोसेमंद ब्रांड शामिल हैं, जो कम कीमत में भी ठीक-ठाक डिस्प्ले और दमदार साउंड ऑफर करते हैं. आइए जानते हैं इन बजट Smart TVs के बारे में.
KODAK QLED SE 24 इंच Smart TV (2025 Edition)
Kodak का यह QLED स्मार्ट टीवी थोड़ा प्रीमियम फील देता है और इसकी कीमत ₹6,499 है. इस पर भी 5% तक कैशबैक मिल सकता है. इस टीवी में QLED HD Ready डिस्प्ले, 300 निट्स की ब्राइटनेस और 24W का पावरफुल साउंड आउटपुट दिया गया है. इसमें Amlogic प्रोसेसर मिलता है, जिससे परफॉर्मेंस स्मूद रहती है. छोटे कमरे के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है.
MarQ by Flipkart 24 इंच HD Ready LED TV
अगर आप सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी ढूंढ रहे हैं, तो MarQ by Flipkart का यह 24 इंच वाला टीवी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी कीमत सिर्फ ₹4,999 है और चुनिंदा बैंक कार्ड से 5% कैशबैक भी मिल सकता है.
इस टीवी में HD Ready (1366×768) डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 20W का साउंड आउटपुट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 USB पोर्ट और 1 HDMI पोर्ट दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी है.
Thomson 24 इंच HD Ready LED TV (2025 Edition)
थॉमसन का यह टीवी ₹5,599 में उपलब्ध है और इस पर भी बैंक कैशबैक का फायदा लिया जा सकता है.
इसमें HD Ready डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 20W का सिनेमैटिक साउंड आउटपुट मिलता है. अगर आप एक भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो यह टीवी आपके लिए सही हो सकता है.
अगर आप इससे बड़े साइज का स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं, तो बजट थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन मौजूदा डिस्काउंट और ऑफर्स की वजह से वे भी किफायती दाम में मिल सकते हैं. कम बजट में स्मार्ट टीवी खरीदने का यह सही समय माना जा रहा है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
