Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time Live: आज सकट चौथ का चांद कब निकलेगा, कैसे करें पूजन
Sakat Chauth 2026 Moonrise Time Live: आज 6 जनवरी 2026 को माघी चतुर्थी यानी सकट चौथ व्रत है. संतान के लिए रखा जाने वाला ये व्रत साल की बड़ी चतुर्थी में से एक माना जाता है. इसलिए इसका प्रभाव भी खास होता है.
सकट चौथ व्रत में गणपति जी की पूजा शाम को की जाती है इसके अलावा हिंदू मान्यता के अनुसार जिस सकट चौथ व्रत को सुहागिन महिलाएं निर्जल रखती हैं, वह तब तक पूरा नहीं होता है, जब तक चंद्र देवता का दर्शन, पूजन और उन्हें विशेष अर्घ्य न दे दिया जाए. ऐसे में आप भी जान लें आपके शहर में सकट चौथ का चांद कब निकलेगा.
सकट चौथ पर ऐसे दें चंद्रमा को अर्घ्य
- सकट चौथ का चंद्रमा निकलने के बाद एक लौटे में जल लें, इसके बाद जल में थोड़ा कच्चा दूध मिलाएं और थोड़ी चीनी भी मिलाएं.
- अब जल का लौटा हाथ में लेकर भगवान गणेश का स्मरण करें फिर चंद्रमा देवता का ध्यान करते हुए उन्हें जल अर्पित करें.
- इसके बाद अपनी संतान की मंगल कामना करते हुए सुख समृद्धि की कामना करें.
- अगर इस दिन किसी कारण से चंद्रमा नहीं दिखाई दे तो सबसे पहले चंद्रमा निकले के शुभ मुहूर्त पर ही पूजा-अर्चना करें.
- चंद्रमा ना निकलने पर भगवान शिव के मस्तक में विराजमान चंद्र के दर्शन करें और चंद्रमा निकलने की दिशा में मुख करके चंद्र देव को अर्घ्य दें.
- चंद्र देव से क्षमा याचना मांगे और अपनी मनोकामना उनके समक्ष रखकर, उनकी विधि पूर्वक पूजा करें और भोग लगाकर व्रत का पारण करें.
सकट चौथ पर चंद्रमा के दर्शन करने के लाभ
मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ पर चंद्रमा के दर्शन करने से महिलाओं को संतान के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलता है. यही कारण है कि इस दिन व्रती महिलाएं चंद्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं. चंद्रमा की पूजा से चंद्र दोष दूर होता है साथ ही गणेश जी की कृपा मिलती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
