डिज़ाइन डिटेल्स
नई निसान एसयूवी का डिज़ाइन ब्रांड की ग्लोबली पॉपुलर फ्लैगशिप एसयूवी – निसान पेट्रोल से इंस्पायर्ड है. इसके फ्रंट में बड़ा ग्रिल मिलेगा जिसमें सी-शेप्ड डिजाइन एलिमेंट्स और कैरेक्टर लाइन्स होंगी, साथ ही कनेक्टेड एलईडी हेडलैम्प्स दिए जाएंगे.
ये खूबियां भी मौजूद
अन्य डिजाइन हाइलाइट्स में मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, फ्रंट में पुल-टाइप डोर हैंडल्स, सी-पिलर पर रियर डोर हैंडल्स, सिल्वर फिनिश रूफ रेल्स, रूफ-माउंटेड रियर स्पॉइलर, कनेक्टेड एलईडी टेललैम्प्स और स्पोर्टी ब्लैक रियर बंपर के साथ सिल्वर फिनिश शामिल हैं.
संभावित फीचर्स
इंटीरियर की जानकारी फिलहाल सीमित है. हालांकि, ऑफिशियल टीज़र से पता चलता है कि नई निसान टेकटन में थ्री-टोन डैशबोर्ड मिलेगा, जिसमें ग्लॉसी ब्लैक फिनिश और कॉन्ट्रास्टिंग कॉपर कलर की स्ट्रिप होगी, जो सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से साइड एसी वेंट्स तक जाएगी.
इंटीरियर
इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो नई निसान एसयूवी में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, अर्कामिस 3डी साउंड सिस्टम, सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अन्य फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
संभावित पेट्रोल इंजन
हालांकि, ऑफिशियल इंजन स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन आने वाली निसान टेकटन में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलने की संभावना है. ट्रांसमिशन के लिए मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन मिल सकते हैं. नई डस्टर की तरह टेकटन को बाद में हाइब्रिड वर्जन भी मिल सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
