तुम्हारे चाचा विधायक होंगे, मेरी दादी तो राष्ट्रपति हैं… प्रेसीडेंट मुर्मू के साथ खेलती दिखी पोती अद्याश्री, वीडियो वायरल
प्रेसीडेंट मुर्मू के साथ खेलती दिखी पोती अद्याश्री
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक अकाउंट्स से वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक इवेंट में बैठी होती है. वहीं राष्ट्रपति के पास उनके बगल में उनकी पोती अद्याश्री बैठी थी. थोड़ी देर में राष्ट्रपति मुर्मू की पोती आस पास रखी चीजें लेकर मस्ती करने लग जाती है. आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा गार्ड भी पीछे की ओर बैठे बच्ची की मस्ती देख रहे होते हैं, लेकिन वह उस बच्ची की मस्ती को देखकर कुछ नहीं कह पाते हैं. राष्ट्रपति मुर्मू की पोती अद्याश्री की मस्ती वाला वीडियो देखते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.
यूजर्स के रिएक्शन, तुम्हारे चाचा विधायक होंगे, मेरी दादी तो राष्ट्रपति हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पोती अद्याश्री के इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा “बच्चे मन के सच्चे होते हैं, यही हमारे देश का भविष्य हैं. वहीं दूसरे ने कहा इतने छोटे बच्चों को क्या पता विधायक और राष्ट्रपति क्या होता है, बच्चे तो ईश्वर का रूप होते हैं. कई लोगों ने प्रोटोकॉल को लेकर भी बात कही. एक यूजर कमेंट करता है बच्चे मासूम होते हैं, वहां प्रोटोकॉल नहीं होना चाहिए. वहीं एक यूजर अद्याश्री को लेकर कमेंट करता है तुम्हारे चाचा विधायक होंगे, मेरी दादी तो राष्ट्रपति हैं. कुछ यूजर्स ने इसे अब तक की सबसे बेहतरीन रील बताया तो किसी ने कहा यही तो असली आजादी है.
ये भी पढ़ें-मेहनत, मजदूरी और मजबूरी… खिलौने बेचते बाप के पैर पकड़ सो गया मासूम, वीडियो देख इंटरनेट हुआ इमोशनल
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
