Tula Weekly Horoscope 2026: तुला राशि की तिजोरी खाली कराएगा यह सप्ताह, पढ़ें 11-17 का वीकली राशिफल
Tula Weekly Horoscope 2026 (11 to 17 January): जनवरी 2026 महीने का नया सप्ताह 11 से 17 जनवरी का समय तुला राशि के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है. सप्ताह की शुरुआत कुछ भागदौड़ और खर्चों के साथ हो सकती है.
हालांकि जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, स्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी. सप्ताह का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ और सफलता देने वाला रहेगा. करियर में उन्नति, संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत और पारिवारिक सहयोग के योग बन रहे हैं. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं विस्तार से, तुला राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. तुला राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope 2026)
- तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी और खर्चीली साबित हो सकती है. इस दौरान इस राशि से जुड़े जातकों के सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारी और बड़े खर्च आ सकते हैं. यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा अथवा करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे जुड़े कार्यों में मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
- तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता और सफलता लिए रहने वाला है. इस दौरान आपको भाग्य का अपेक्षित सहयोग मिलेगा, जिसका लाभ उठाने में आपको बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए. इस दौरान स्थायी संपत्ति के क्रय का योग बन रहा है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे.
- सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के कद एवं पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. पारिवारिक मामलों में यह सप्ताह अनुकूल फलप्रद रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा. माता-पिता का आप पर विशेष आशीर्वाद बरसेगा. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और जीवनसाथी के साथ तीर्थ यात्रा का संयोग बनेगा.
तुला राशि के लिए उपाय- रुद्राष्टकं का पाठ करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
