19.7 किमी के माइलेज के साथ लॉन्च हुई नई SUV, सिर्फ 6.89 लाख रुपये है कीमत


Last Updated:

2026 निसान मैग्नाइट CNG अब AMT के साथ 6.89 लाख रुपये से शुरू, फैक्ट्री फिटेड CNG किट, 72bhp इंजन, कई वेरिएंट्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ उपलब्ध है.

19.7 किमी के माइलेज के साथ लॉन्च हुई नई SUV, सिर्फ 6.89 लाख रुपये है कीमत
नई दिल्ली. 2026 निसान मैग्नाइट CNG अब AMT (ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन) के साथ उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये है. CNG-AMT वेरिएंट्स Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna+ में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 7.89 लाख रुपये, 8.51 लाख रुपये, 9.38 लाख रुपये और 9.70 लाख रुपये है.
मैग्नाइट CNG में 72bhp की पावर वाला 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें रेट्रो-फिट CNG किट लगी है. यह CNG किट फैक्ट्री अप्रूव्ड है और सभी ऑथराइज्ड निसान डीलरशिप्स पर 72,000 रुपये के अतिरिक्त शुल्क पर उपलब्ध है.

मुख्य फीचर्स

  • ऑल-ब्लैक केबिन
  • ब्लैक और सिल्वर फिनिश के साथ स्टीयरिंग व्हील डैशबोर्ड
  • डोर पैड्स और सीट अपहोल्स्ट्री के लिए ड्यूल-टोन कॉपर और ब्लैक लेआउट
  • डोर पैड्स पर टेक्सचर्ड पैनल्स
  • ड्यूल-टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री
  • चार रंगों में एम्बिएंट लाइटिंग
  • 8-इंच टचस्क्रीन
  • 7.0-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • रियर AC वेंट्स
  • ऑटो डिमिंग IRVM
  • 360-डिग्री कैमरा
  • वायरलेस चार्जर ऑटो
  • क्लाइमेट कंट्रोल
  • टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • रिमोट स्टार्ट के साथ की फॉब
  • ऑटो हेडलैम्प्स
  • 6 एयरबैग्स
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर

पेट्रोल इंजन
निसान मैग्नाइट लाइनअप में 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. NA इंजन अधिकतम 72PS की पावर और टॉप टॉर्क देता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल यूनिट 100PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रूप में मिलता है. अपने सेगमेंट में परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन कार है.

माइलेज और गियरबॉक्स ऑप्शन
NA पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड AMT यूनिट भी मिलती है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन के लिए ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. निसान का दावा है कि मैग्नाइट 19.4kmpl (NA पेट्रोल MT), 19.7kmpl (NA पेट्रोल AMT), 20kmpl (टर्बो-पेट्रोल MT) और 17.4kmpl (टर्बो-पेट्रोल CVT) की माइलेज देती है. निसान मैग्नाइट इंडिया में कंपनी की सबसे पॉपुलर कार है. इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनी ने इसे CNG किट के साथ भी मार्केट में लॉन्च किया है.

homeauto

19.7 किमी के माइलेज के साथ लॉन्च हुई नई SUV, सिर्फ 6.89 लाख रुपये है कीमत



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading