वेरिएंट के हिसाब से इंजन ऑप्शन
1.5 लीटर डीजल इंजन, जो 118bhp की पावर और 260Nm/280Nm का टॉर्क देता है, सभी सात ट्रिम्स – Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+ में उपलब्ध है. बेस Smart+ और Adventure ट्रिम को छोड़कर बाकी सभी डीजल वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.
1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
ये इंजन 106bhp की मैक्सिमम पावर और 145Nm का टॉर्क देता है. इसे मैन्युअल (स्टैंडर्ड) या DCA ऑटोमैटिक (सिर्फ Pure, Pure+ और Adventure ट्रिम्स में) गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है. टॉप एंड Accomplished+ ट्रिम में NA पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं है. 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, केवल Adventure+, Accomplished और Accomplished+ ट्रिम्स में उपलब्ध है.
कलर ऑप्शन्स
Tata Sierra लाइनअप में 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं – Andaman Adventure, Bengal Rouge, Munnar Mist, Pristine White, Pure Grey और Coorg Cloud. ध्यान देने वाली बात है कि कलर की उपलब्धता वेरिएंट के हिसाब से बदलती है, लेकिन टॉप तीन ट्रिम्स में सभी 6 कलर्स का ऑप्शन मिलता है.
कीमत और मुकाबला
Sierra SUV की कीमतें बेस वेरिएंट के लिए 11.49 लाख रुपये से शुरू होती हैं और फुल-लोडेड ट्रिम के लिए 21.29 लाख रुपये तक जाती हैं. टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये है. सभी कीमतें इंट्रोडक्टरी और एक्स-शोरूम हैं.
SUV की डिलीवरी
इस कार की डिलिवरी 15 जनवरी, 2026 से शुरू होगी. मिडसाइज SUV सेगमेंट में Tata Sierra का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Victoris और Grand Vitara, Honda Elevate, Toyota Hyryder, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun से है. टाटा सिएरा कंपनी की पुरानी कार का नया अवतार है जिसे इंडियन मार्केट की पहली एसयूवी भी माना जाता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
