Tata Sierra Review : टाटा सिएरा पूरे सेगमेंट में सबसे चौड़ी एसयूवी है. इसका अपराइट स्टेंस इसकी ऊंचाई को और बढ़ाता है और इस कारण इसमें केबिन के अंदर ज्यादा हेडरूम स्पेस मिलता है. ज्यादा लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई केबिन में ज्यादा जगह बनाती है.
सिएरा सेगमेंट में सबसे ऊंची एसयूवी है. नई दिल्ली. टाटा सिएरा अपनी लॉन्चिग के बाद से ही चर्चा में है. मॉडर्न फीचर्स, दमदार प्रेजेंस और बेहद स्पेशियस केबिन के साथ ग्राहकों का ध्यान भी खींचा है. 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ टाटा सिएरा अपनी कैटेगरी में बेहद आकर्षक पैकेज बनकर सामने आई है. दिलचस्प बात यह है कि इसका साइज पारंपरिक मिड-साइज एसयूवी जैसे हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट से बड़ा है. टाटा ने इसे ऐसी डायमेंशन दी हैं कि यह सीधे-सीधे टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर और महिंद्रा XUV700 जैसी बड़ी एसयूवी की रेंज में जाकर खड़ी हो जाती है. अब बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह सच में उतनी ही स्पेशियस है जितना दावा किया जा रहा है? क्या इसके पीछे वाली सीट पर तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं?
2025 टाटा सिएरा क्रेटा, एलिवेट, ग्रैंड विटारा, कुशाक और एस्टर से लंबी है. हालांकि कुछ मॉडल जैसे Seltos, Hyryder इससे थोड़े लंबे हैं. लेकिन कुल मिलाकर सिएरा इस सेगमेंट में टॉप-टियर प्रेजेंस देती है. सबसे बड़ा फर्क इसकी चौड़ाई में दिखता है, क्योंकि यह पूरे सेगमेंट में सबसे चौड़ी एसयूवी है. यही वजह है कि अंदर की सीटिंग बेहद आरामदायक हो जाती है. सिएरा सेगमेंट में सबसे ऊंची एसयूवी है. इसकी upright stance हेडरूम को और बढ़ा देती है. लंबे कद वाले यात्रियों को भी पीछे बैठते हुए सिर छूने की समस्या नहीं होती.
क्या पीछे की सीट पर आराम से बैठ सकते हैं 3 लोग?
सिएरा की चौड़ाई इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है. इसका मतलब यह है कि पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए कंधे की जगह (shoulder room) अन्य एसयूवी से काफी बेहतर है. तीन वयस्क लोगों के बैठने में ना तो घुटनों को ज्यादा जगह की कमी होती है और ना ही कंधे एक-दूसरे में टकराते हैं. पीछे की सीट का कुशनिंग भी सपोर्टिव है और इसका बेंच-टाइप डिजाइन तीन लोगों के लिए खास तौर पर बेहतर साबित होता है. बड़ी चौड़ाई, ज्यादा व्हीलबेस, ऊंचा केबिन और बेहतर सीट डिजाइन मिलकर इसे ऐसी एसयूवी बनाते हैं जिसमें तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं.
एसयूवी का व्हीलबेस जितना बड़ा, अंदर की जगह उतनी ही बेहतर. सिएरा का व्हीलबेस इस सेगमेंट में सबसे ज़्यादा है, जो इसकी legroom और आरामदायक सीटिंग को एक नया स्तर देता है. लंबी यात्राओं में पीछे बैठे यात्रियों को थकान महसूस नहीं होती.जहां दूसरी एसयूवी 400–500 लीटर बूट स्पेस देती हैं, सिएरा में 622 लीटर का विशाल बूट दिया गया है. फैमिली ट्रिप हो, आउटडोर एक्सप्लोरिंग या लंबी हाइवे जर्नी लगेज की कमी महसूस होने की गुंजाइश नहीं रहती.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
