iPhone Fold लीक: ऐपल ला सकता है फोल्डेबल iPad जैसा नया डिवाइस.


ऐपल के लंबे समय से चर्चा में रहे iPhone Fold को लेकर नई लीक सामने आई हैं, जो यह इशारा करती हैं कि कंपनी कोई आम फोल्डेबल फोन नहीं बना रही है. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, ऐपल का फोल्डेबल डिवाइस मौजूदा एंड्रॉयड फोल्डेबल्स जैसा नहीं होगा, बल्कि यह एक ऐसे प्रोडक्ट के रूप में सामने आ सकता है जो फोन से ज्यादा फोल्ड होने वाले iPad जैसा महसूस हो.

अभी तक बाजार में मौजूद ज्यादातर फोल्डेबल फोन, जैसे Samsung Galaxy Z Fold या Google Pixel Fold, बंद होने पर सामान्य स्मार्टफोन जैसे दिखते हैं. इन्हें खोलने पर स्क्रीन बड़ी हो जाती है, लेकिन इनका शेप और इस्तेमाल फिर भी फोन जैसा ही रहता है. यानी डिजाइन में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं दिखता.

डिज़ाइन में बदलाव
लेकिन iPhone Fold को लेकर जो लीक सामने आई हैं, वे कुछ अलग ही कहानी बयां करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस फोल्ड होने पर लंबा नहीं बल्कि चौड़ा और छोटा होगा. वहीं, जब इसे पूरी तरह खोला जाएगा, तो इसका साइज और शेप काफी हद तक iPad mini जैसा हो सकता है. यही वजह है कि इसे न पूरी तरह फोन कहा जा सकता है और न ही टैबलेट.

इस चर्चा को तब और हवा मिली, जब टेक एक्सपर्ट Stephen Hackett ने लीक के आधार पर iPhone Fold का एक 3D प्रिंटेड मॉडल तैयार किया. बाद में Jason Snell ने इस पर सवाल उठाया कि यह डिवाइस असल में क्या है, एक फोन जो खुलता है या एक iPad जो बंद होता है? मॉडल को देखने पर यह एक छोटे नोटबुक जैसा लगता है, जो खुलकर एक कॉम्पैक्ट टैबलेट में बदल जाता है.

बदल जाएगा बहुत कुछ
अगर ये लीक सही साबित होती हैं, तो ऐपल iPhone को देखने का नजरिया ही बदल सकता है. ऐसा लगता है कि कंपनी इस बार फोन को बड़ा करने के बजाय टैबलेट को छोटा और फोल्डेबल बनाने की सोच रही है. इससे पढ़ने, नोट्स लेने, मल्टीटास्किंग और वेब ब्राउज़िंग जैसे काम ज्यादा आसान हो सकते हैं.

हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती सॉफ्टवेयर की होगी. इतना चौड़ा डिस्प्ले iOS के लिए नया अनुभव होगा. माना जा रहा है कि आने वाले समय में iOS, iPadOS से कुछ फीचर्स ले सकता है, खासकर मल्टीटास्किंग और विंडो मैनेजमेंट को लेकर.

फिलहाल, ये सब लीक और अटकलें हैं. ऐपल अक्सर अपने फाइनल प्रोडक्ट में बड़े बदलाव करता है. लेकिन अगर कंपनी सच में ऐसा डिवाइस लाती है, जो जेब में फिट होने वाला iPad हो, तो यह फोल्डेबल फोन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading