फिर लीक हुई Samsung Galaxy S26 Series की लॉन्च और सेल की तारीख, तीनों फोन के फीचर्स भी आ गए सामने
इस जानकारी को मशहूर टिप्स्टर इवान ब्लास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह सैमसंग की अब तक की परंपरा से अलग होगा, क्योंकि कंपनी आमतौर पर अपनी Galaxy S सीरीज को जनवरी के आखिर में लॉन्च करती रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं जिसमें Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra. हालांकि कंपनी ने अभी तक इन फोनों को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार बिक्री भी लॉन्च के तुरंत बाद शुरू नहीं होगी.
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Galaxy S26 स्मार्टफोन्स की बिक्री लॉन्च के करीब एक महीने बाद, यानी मार्च के आखिर तक शुरू हो सकती है. यह सैमसंग के लिए असामान्य कदम होगा, क्योंकि आमतौर पर कंपनी लॉन्च के कुछ ही दिनों के भीतर बिक्री शुरू कर देती है.
पहले जनवरी में होता इवेंट
माना जा रहा है कि यह देरी कंपनी के इंटरनल प्रोडक्ट प्लानिंग और सप्लाई से जुड़ी वजहों से हो सकती है. हालांकि, सभी लीक एक जैसे नहीं हैं. कुछ पुराने रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सैमसंग जनवरी में ही Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आयोजित कर सकती है.
ऐसे में जब तक कंपनी खुद आधिकारिक घोषणा नहीं करती, तब तक लॉन्च डेट को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं कही जा सकती.
कीमत को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने की वजह से Galaxy S26 सीरीज की कीमतें पिछली S25 सीरीज से ज्यादा हो सकती हैं.
प्रोसेसर की बात करें तो Galaxy S26 सीरीज अलग-अलग बाजारों में अलग चिपसेट के साथ आ सकती है. कुछ देशों में यह फोन सैमसंग के नए 2nm Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है, जबकि दूसरे बाजारों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. अब सभी की नजरें सैमसंग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जो आने वाले महीनों में Galaxy S26 सीरीज को लेकर तस्वीर साफ कर सकती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
