Car Loan Calculator । Car Loan । Car Loan EMI । Personal Finance । पर्सनल फाइनेंस


Car Loan Calculator: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और लोन लेना चाहते हैं, तो सिर्फ डीलरशिप की ऑफर पर निर्भर न रहें. बैंक, लोन एग्रीगेटर वेबसाइट्स और ऑनलाइन पोर्टल्स पर रेट्स की तुलना करके आप बेहतर डील पा सकते हैं. आइए जानते हैं कि 5 साल के लिए 10 लाख रुपये का सबसे सस्ता लोन कौन-सा बैंक दे रहा और EMI कितनी बनेगी.

बैंकबाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 10 लाख रुपये के नए कार लोन (5 साल की अवधि) पर पब्लिक और प्राइवेट बैंकों में ब्याज दरें 7.85% से 9.99% तक हैं. हालांकि असल ब्याज दर ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल, इनकम और रीपेमेंट हिस्ट्री पर निर्भर करती है.

सरकारी बैंकों की ब्याज दरें और EMI
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) – 7.85 फीसदी ब्याज, EMI 20,205 रुपये
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – 7.90 फीसदी ब्याज, EMI 20,229 रुपये
बैंक ऑफ बड़ौदा – 8.15 फीसदी ब्याज, EMI 20,348 रुपये
केनरा बैंक – 8.20 फीसदी ब्याज, EMI 20,372 रुपये

प्राइवेट बैंकों की ब्याज दरें और EMI
आईडीबीआई बैंक – 7.95 फीसदी ब्याज, EMI 20,252 रुपये
आईसीआईसीआई बैंक – 8.5 फीसदी ब्याज, EMI 20,517 रुपये
एक्सिस बैंक – 8.8 फीसदी ब्याज, EMI 20,661 रुपये
एचडीएफसी बैंक – 9.40 फीसदी ब्याज, EMI 20,953 रुपये
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक – 9.99 फीसदी ब्याज, EMI 21,242 रुपये

पंजाब नेशनल बैंक है सबसे सस्ता विकल्प
अगर आप कम ईएमआई पर कार लोन लेना चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे सरकारी बैंक आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. इनके मुकाबले प्राइवेट बैंकों में ब्याज दरें थोड़ी अधिक रहती हैं. पंजाब नेशनल बैंक सबसे सस्ता विकल्प है, जहां नई कार लोन की ब्याज दर 7.85% से शुरू होती है. 5 साल के 10 लाख रुपये के कार लोन की EMI 20,205 रुपये बनती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • क्रेडिट स्कोर अच्छा होने पर ब्याज दर कम मिल सकती है.
  • कार डीलर की फाइनेंस स्कीम के बजाय अलग-अलग बैंकों की तुलना करना बेहतर रहेगा.
  • EMI तय करने से पहले अपने मासिक बजट और फिक्स्ड खर्च को ध्यान में रखें.
  • नई कार के लिए लोन लेने से पहले सिर्फ एक बैंक पर निर्भर न रहें. ब्याज दरों में करीब 2 फीसदी तक का अंतर है, जिससे आपकी EMI में सालों तक फर्क पड़ सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading