Redmi Note 15 Pro और प्रो+ लॉन्च, कितनी है कीमत, कैसे करें बुक, जानिए हर जरूरी बात
Redmi Note 15 Pro- रेडमी नोट प्रो ओर रेडमी नोट 15 प्लस आज लॉन्च हो गए हैं. इनकी दोनों ही फोन्स की बुकिंग आप अमेजन और शाओमी वेबसाइट पर कर सकते हैं. प्री-बुकिंग पर अच्छे-खासे ऑफर्स भी मिल रहे हैं. दोनों ही फोन्स में 200एफपी का कैमरा लगा है.

रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी 200 एमपी का कैमरा लगा है.
नई दिल्ली. शाओमी ने भारत में रेडमी नोट 15 प्रो 5जी (Redmi Note 15 Pro 5G) और रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. ये दोनों स्मार्टफोन अब प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. इन्हें अमेजन (Amazon) व शाओमी की वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है. ₹29,999 की शुरुआती कीमत के साथ यह सीरीज सीधे तौर पर प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट कर लॉन्च की गई है. दोनों ही फोन की प्री-बुकिंग पर ऑफर्स मिल रहे हैं. अमेजन पर आप केवल ₹1,999 का टोकन अमाउंट देकर अपना फोन बुक कर सकते हैं. ICICI और HDFC कार्ड के EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,000 की सीधी छूट और फुल पेमेंट पर ₹2,000 का डिस्काउंट मिल रहा है. प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को ₹4,999 तक के अमेजन बेनिफिट्स मिल रहे हैं. जिसमें एक साल के लिए मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट और रेडमी वॉच मूव (Redmi Watch Move) मुफ्त शामिल है.
इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 (Snapdragon 7s Gen 4) चिपसेट से लैस है. इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है. रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) में 6.83-इंच का क्रिस्टल-रेस एमोलेड (CrystalRes AMOLED) डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. 3200 निट्स की जबरदस्त ब्राइटनेस के कारण इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए 200MP का ‘सुपर’ कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) में 200-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है. इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और शानदार सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. कैमरा सेटअप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह रात के अंधेरे में भी क्लियर और डिटेल तस्वीरें खींच सके.
6500mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग
रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) स्मार्टफोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी बैटरी लाइफ है. रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) में 6500mAh की विशाल बैटरी दी गई है. फोन के साथ बॉक्स में ही 100W का फास्ट चार्जर मिलता है, जो फोन को पलक झपकते ही चार्ज कर देता है. इसके अलावा, फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP66 से लेकर IP69K तक की टॉप-लेवल रेटिंग दी गई है.
रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी कीमत
- 8GB + 256GB: ₹37,999
- 12GB + 256GB: ₹39,999
- 12GB + 512GB: ₹43,999
रेडमी नोट 15 प्रो 5जी (Redmi Note 15 Pro 5G)
अगर आप थोड़े कम बजट में बेहतरीन फीचर्स चाहते हैं, तो रेडमी नोट 15 प्रो 5जी (Redmi Note 15 Pro 5G) एक बढ़िया विकल्प है. यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7400-अल्ट्रा (MediaTek Dimensity 7400-Ultra) चिपसेट पर चलता है. इसमें भी आपको प्रो+ मॉडल की तरह ही 6.83-इंच का शानदार डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 (Gorilla Glass Victus 2) की सुरक्षा मिलती है. यह फोन मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो परफॉर्मेंस और बजट के बीच संतुलन चाहते हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
