अगर आप चाहते हैं कि आपका वॉट्सऐप 100% सुरक्षित रहे, तो अहम प्राइवेसी सेटिंग्स हैं जिन्हें तुरंत ऑन कर लेना चाहिए. जानिए कौन सी हैं वह सेटिंग और कैसे ऑन करना है.

वॉट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है. आपकी बातचीत को सुरक्षित रखने के लिए यह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करता है. लेकिन अगर हैकर्स आपके फोन में मालवेयर या वायरस इंस्टॉल कर दें, तो आपकी वॉट्सऐप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी चोरी की जा सकती है.

यूज़र्स की प्राइवेसी सुरक्षित रहे, इसके लिए वॉट्सऐप कई सेफ्टी फीचर्स ऑफर करता है, जिनके बारे में आपको जानना बेहद ज़रूरी है. ये फीचर्स डिफॉल्ट रूप से बंद रहते हैं और आपको इन्हें तुरंत ऑन कर लेना चाहिए. आइए इन फीचर्स के बारे में जानते हैं.

IP Address छुपाएं: पहली सेटिंग है अपना आईपी एड्रेस छुपाना. हैकर्स वॉट्सऐप पर वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान आपका आईपी एड्रेस ट्रेस कर सकते हैं, जिससे आपकी लोकेशन और पहचान सामने आ सकती है. खराब कॉल क्वालिटी से बचने के लिए यह सेटिंग वॉट्सऐप में डिफॉल्ट रूप से बंद रहती है, लेकिन आप इसे मैन्युअली चालू कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके लिए वॉट्सऐप की Settings में जाएं और Privacy ऑप्शन चुनें. इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके Advanced ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको Protect IP address in calls का ऑप्शन दिखाई देगा. इसका टॉगल ऑन कर दें.

यह सुनिश्चित करेगा कि आपकी अगली कॉल सीधे ऐप-टू-ऐप कनेक्शन की बजाय वॉट्सऐप के सर्वर से होकर जुड़ेगी. वॉट्सऐप का सर्वर आपका आईपी एड्रेस छुपा देगा. इससे कॉल की क्वालिटी थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन कॉल के दौरान हैकिंग का खतरा कई गुना कम हो जाएगा.

Link Preview बंद करें: हैकिंग से बचाव के लिए अगली प्राइवेसी सेटिंग है लिंक प्रीव्यू को बंद करना. यह सेटिंग भी डिफॉल्ट रूप से डिसेबल रहती है. लिंक प्रीव्यू बंद करने से आपके द्वारा भेजी गई किसी भी लिंक का प्रीव्यू नहीं दिखेगा. यह सेटिंग आईपी एड्रेस की सुरक्षा के लिए एक और लेयर प्रदान करती है.

इसे चालू करने के लिए वॉट्सऐप की Settings में जाएं और Privacy ऑप्शन चुनें. इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके Advanced पर जाएं. यहां आपको Disable link previews का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे आपको टॉगल ऑन करना होगा.

Security Notifications चालू करें: वॉट्सऐप पर हर कॉन्टैक्ट को एक यूनिक सिक्योरिटी कोड दिया जाता है. ये सिक्योरिटी कोड आपको मैसेज भेजने या कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करता है और यह सुनिश्चित करता है कि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है.

अगर कोई हैकर आपके चैट में सिक्योरिटी कोड बदलकर घुसपैठ करने की कोशिश करता है, तो यह सेटिंग वॉट्सऐप को अलर्ट करती है और यूज़र्स को नोटिफिकेशन भेजती है.

इस सेटिंग को चालू करने के लिए वॉट्सऐप की Settings में जाकर Account सेक्शन खोलें. फिर Security notifications पर जाएं और इस डिवाइस पर सुरक्षा सूचनाएं दिखाएं का टॉगल ऑन कर दें. वॉट्सऐप बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स देता है, लेकिन इन सेटिंग्स को चालू करने से हैकिंग की संभावना लगभग शून्य हो जाती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
