Rajkot Weather Forecast: भारत-न्यूजीलैंड के राजकोट वनडे में कैसा होगा मौसम? पूरा हो पाएगा दूसरा मैच या बारिश की बनेगी विलेन
भारत-न्यूजीलैंड के राजकोट वनडे में कैसा होगा मौसम, मैच हो पाएगा पूरा? टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के बावजूद 8 विकेट पर 300 रन का स्कोर बनाया. ओपनर डेवोन कॉनवे (56) और हेनरी निकोल्स (62) ने शानदार अर्धशतक जड़े और टीम को 117/0 तक पहुंचाया. भारत ने युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा (2/65) की दूसरी स्पेल में दोनों ओपनर्स को आउट कर न्यूजीलैंड की रफ्तार पर ब्रेक लगाया. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति से लड़खड़ा गई और 239/7 पर पहुंच गई. लेकिन अनुभवी नंबर 4 बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 84 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला. उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से न्यूजीलैंड 300 रन के आंकड़े तक पहुंच सका. राणा की तरह ही तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (2/40) और प्रसिद्ध कृष्णा (2/60) ने भी दो-दो विकेट लिए.

काइल जैमीसन ने की विराट कोहली की तारीफ
रन चेज के मास्टर विराट कोहली ने 91 गेंद में 93 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था. कप्तान शुभमन गिल (56) और नंबर 4 श्रेयस अय्यर (49) ने भी अहम योगदान दिया और भारत को जीत के करीब पहुंचाया. इसके बाद केएल राहुल (29*) ने संयमित पारी खेलकर भारत को छोटे से संकट से बाहर निकाला और 49वें ओवर में मैच खत्म किया.

राजकोट में 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
राजकोट में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे मैच में कोई बाधा नहीं आएगी. दोनों टीमों को भारतीय सर्दी के मौसम में ठंडा तापमान मिलेगा, जिसमें न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, मौसम में लगभग 60 प्रतिशत आर्द्रता और करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
