100 घंटे चलने वाली बैटरी के साथ आया CMF Headphone Pro, सस्ते में कई प्रीमियम फीचर्स, ANC और Hi-Res ऑडियो भी


CMF Headphone Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे सबसे पहले सितंबर 2025 में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था. भारत में लॉन्च हुआ वेरिएंट ग्लोबल मॉडल जैसा ही है और यह इसी महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी के मुताबिक, यह CMF का पहला ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है, जिसमें ANC सपोर्ट मिलता है.

इस हेडफोन की खास बात इसका दमदार बैटरी बैकअप है, जो कंपनी के अनुसार 100 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है. इसके अलावा इसमें रोलर डायल, एनर्जी स्लाइडर और एक कस्टमाइज़ेबल बटन जैसे फिजिकल कंट्रोल्स दिए गए हैं. यूज़र्स अपने स्टाइल के हिसाब से इसके इंटरचेंजेबल ईयर कुशन्स भी बदल सकते हैं.

भारत में कीमत और उपलब्धता
CMF Headphone Pro की भारत में कीमत ₹7,999 रखी गई है. हालांकि, इसे 20 जनवरी से लिमिटेड समय के लिए ₹6,999 की इंट्रोडक्टरी कीमत पर खरीदा जा सकेगा. यह हेडफोन Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इसे Dark Grey, Light Green और Light Grey कलर में खरीदा जा सकेगा.

कैसे हैं हेडफोन के स्पेसिफिकेशंस
CMF Headphone प्रो में 40mm निकेल-प्लेटेड ड्राइवर्स दिए गए हैं. इसमें हाइब्रिड अडैप्टिव ANC सपोर्ट मिलता है, जो 40dB तक बाहरी शोर को कम करने में सक्षम है. बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Cinema और Concert जैसे Spatial Audio मोड्स भी मिलते हैं. यह हेडफोन LDAC और Hi-Res Audio को भी सपोर्ट करता है.

ये हेडफोन टच कंट्रोल्स की बजाय फिजिकल कंट्रोल्स पर फोकस करता है. इसमें वॉल्यूम और प्लेबैक कंट्रोल के लिए रोलर डायल, बेस और ट्रेबल एडजस्ट करने के लिए एनर्जी स्लाइडर और एक कस्टमाइज़ेबल बटन दिया गया है. इन सभी कंट्रोल्स और साउंड सेटिंग्स को Nothing X ऐप के ज़रिए कस्टमाइज़ किया जा सकता है.

CMF Headphone प्रो में Personal Sound फीचर भी दिया गया है, जो यूज़र की सुनने की क्षमता के अनुसार ऑडियो आउटपुट को ट्यून करता है.

बैटरी की बात करें तो यह हेडफोन ANC बंद होने पर 100 घंटे और ANC ऑन होने पर 50 घंटे तक का प्लेबैक देता है. इसमें USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जहां सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग से 8 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है (ANC बंद होने पर). कंपनी के मुताबिक, हेडफोन को फुल चार्ज होने में 2 घंटे से भी कम समय लगता है. खास बात यह है कि इसे स्मार्टफोन से Type-C टू Type-C केबल के ज़रिए चार्ज भी किया जा सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading