Video:आसमान में उड़ेंगे ट्रंप से लेकर कोहली तक, जयपुर के मार्केट में आईं सेलिब्रिटी फेस वाली पतंगे- वीडियो वायरल


मकर सक्रांति से पहले पतंगों से बाजार सज गए हैं. दो दिन के लिए पूरा आसमान रंगीन पतंगों से रंगने जा रहा है. इस दौरान जयपुर के पतंग बाजार ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यहां बाजार में बड़े बड़े सेलिब्रिटियों के फेस वाली पतंगें बिकने आई हैं. दुकानों में ट्रंप से लेकर विराट कोहली सभी की पतंगें लोगों को हैरान कर रही हैं. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

जयपुर के बाजार में बिकने आईं सेलिब्रिटी फेस वाली पतंग

14 और 15 जनवरी को पूरा देश धूमधाम से मकर सक्रांति मनाने जा रहा है. पूरा आसमान इस दौरान रंग बिरंगी पतंगों से रंगने को तैयार है. लेकिन जयपुर के आसमान में इस बार नजारा कुछ अलग होगा, जहां रंग बिरंगी पतंगों के साथ सेलिब्रिटी भी हवा में उड़ते दिखाई देंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जयपुर का एक पतंग बाजार दिखाया गया है. इस पतंग बाजार में अलग अलग सेलिब्रिटियों के चेहरे वाली पतंगें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

विराट कोहली से लेकर डोनाल्ड ट्रंप, इस बार सेलिब्रिटीमय होगा आसमान

वीडियो में विराट कोहली से लेकर डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी से लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे वाली पतंग दिखाई दे रही है. इतना ही नहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शेप वाली पतंग भी बाजार में आई है. इसके अलावा न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर ममदानी की पतंग भी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. वीडियो को लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इनमें से किसकी पतंग कटती है देखना मजेदार होगा. एक और यूजर ने लिखा…इनकी पतंग उड़ाने से किसका विकास होगा? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जयपुर में इस बार मजा आने वाला है पतंग उड़ाने का.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading