Android और iOS दोनों के लिए आई नई Noise स्मार्टवॉच, मिलेगी 7 दिन की बैटरी और कई AI फीचर्स


NoiseFit Pro 6R को टेक कंपनी नॉइस ने मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की स्मार्टवॉच लाइनअप का नया मॉडल है और फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस स्मार्टवॉच को लेदर स्ट्रैप, सिलिकॉन स्ट्रैप और मेटल स्ट्रैप वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनके साथ अलग-अलग कलर ऑप्शन मिलते हैं.

NoiseFit Pro 6R में 42mm का राउंड डायल दिया गया है, जिसमें 1.46-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. ये स्मार्टवॉच एंड्रॉयड और iOS दोनों स्मार्टफोन्स के साथ काम करती है. कंपनी का दावा है कि यह वॉच सामान्य इस्तेमाल में 7 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है.

NoiseFit Pro 6R की भारत में कीमत और उपलब्धता
नॉइसफिट Pro 6R की भारत में शुरुआती कीमत ₹6,999 रखी गई है, जो Leather और Silicone Strap वेरिएंट्स के लिए है. वहीं, Metal Strap वेरिएंट की कीमत ₹7,999 है. ये स्मार्टवॉच भारत में अमेज़न, फ्लिपकार्ट और Noise India की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीदी जा सकती है. कलर ऑप्शन्स: लेदर स्ट्रैप,: Brown, Black, मेटल स्ट्रैप: Titanium, Chrome Black, और सिलिकॉन स्ट्रैप: Black, Starlight Gold.

NoiseFit Pro 6R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
नॉइसफिट प्रो 6R में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन (SpO₂) ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग शामिल हैं. यह यूज़र की नींद की क्वालिटी के आधार पर Sleep Score भी देता है.

इसके अलावा, यह स्मार्टवॉच शरीर की रिकवरी और फिजिकल एक्टिविटी के लिए तैयार होने की क्षमता को मापने के लिए रेडीनेस भी प्रदान करती है. इसमें Menstrual Cycle Tracking फीचर भी मौजूद है.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.46-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है. वॉच को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहती है. कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच 100 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंट है.

नॉइसफिट Pro 6R में दाईं ओर एक क्राउन और नेविगेशन बटन दिया गया है. यह स्मार्टवॉच इन-बिल्ट GPS के साथ आती है और Strava इंटीग्रेशन को सपोर्ट करती है.

बैटरी की बात करें तो ये स्मार्टवॉच सामान्य इस्तेमाल में 7 दिन तक और 30 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देती है. कंपनी के अनुसार, इसे 0 से 100% चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगते हैं. इसके अलावा, इसमें नॉइस AI प्रो फीचर भी दिया गया है, जो हेल्थ इनसाइट्स, डिवाइस कंट्रोल्स और AI-जनरेटेड वॉच फेस जैसी सुविधाएं देता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading