ChatGPT के बाद OpenAI का अगला बड़ा कदम: AI ऑडियो डिवाइस पर काम तेज, ये है फोन से आगे की सोच
OpenAI अपने पहले AI हार्डवेयर डिवाइस पर काम कर रहा है. लीक के मुताबिक ये एक पिल-शेप AI ऑडियो डिवाइस हो सकता है, जिसे Jony Ive डिजाइन कर रहे हैं. जानिए पूरी डिटेल.
फोटो: AI.लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI का ये डिवाइस पारंपरिक स्मार्टफोन या ईयरबड जैसा नहीं होगा. बताया जा रहा है कि यह एक पिल-शेप (कैप्सूल जैसा) ऑडियो डिवाइस हो सकता है, जिसे कान के पीछे पहना जाएगा. यह डिवाइस आसपास की बातचीत सुनने और यूज़र से दो-तरफा बातचीत करने में सक्षम होगा, ताकि AI हर समय एक्टिव रह सके और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत जवाब दे सके.
पिछले कुछ सालों में AI Pin जैसे डिवाइस बाजार में आए, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. Humane AI का उदाहरण सामने है, जिसे आखिरकार HP को बेच दिया गया. ऐसे में OpenAI इन असफलताओं से सीख लेकर अपने प्रोडक्ट को ज्यादा काम का और भरोसेमंद बनाना चाहता है. यही वजह है कि कंपनी पूरी तरह नया लेकिन व्यावहारिक डिजाइन अपनाने की कोशिश कर रही है.
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि भविष्य में OpenAI एक अलग तरह का AI पेन या टेबल डिवाइस भी ला सकता है, जो जेब या टेबल पर रखा जा सके और आसपास की जानकारी को कैप्चर कर सके. हालांकि यह प्रोडक्ट 2027 के बाद ही आने की संभावना है. फिलहाल कंपनी का फोकस ऐसे हार्डवेयर पर है जो सीधे ChatGPT और AI सिस्टम के साथ काम करे.
OpenAI का मकसद साफ है, लोगों को AI इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ मोबाइल फोन पर निर्भर न रहना पड़े. अगर यह ऑडियो डिवाइस सफल होता है, तो ये Google और Apple जैसी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है, जो अभी भी पारंपरिक डिवाइस इकोसिस्टम पर टिके हैं.
हालांकि अभी तक OpenAI ने इस प्रोडक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक और हिंट्स से साफ है कि कंपनी AI को रोज़मर्रा की ज़िंदगी का और भी करीबी हिस्सा बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
