18000 रुपये घट गई इस धाकड़ 155cc बाइक की कीमत, यंगस्टर्स को खूब भाती है ये
वहीं, कंपनी के स्कूटर रेंज की बात करें तो बर्गमैन स्ट्रीट एक्स की कीमत में 9,798 रुपए और बर्गमैन स्ट्रीट की कीमत में 8,373 रुपए की कटौती की जा रही है. इसी तरह, एवेनिस की कीमत 7,823 रुपए और एक्सेस की कीमत 8,523 रुपए कम हो जाएगी. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने कहा कि जीएसटी 2.0 सुधारों से सुजुकी के दोपहिया वाहन और स्पेयर पार्ट्स देश भर में ग्राहकों के लिए पहले से अधिक किफायती और सुलभ हो जाएंगे. कंपनी ने कहा कि जीएसटी 2.0 सुधारों का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा.
350 सीसी तक के टू-व्हीलर्स पर घटी है जीएसटी
हाल ही में, केंद्र सरकार ने जीएसटी 2.0 की घोषणा की, जिसके तहत 350 सीसी तक के सभी दोपहिया वाहनों और सभी ऑटो कंपोनेंट्स पर जीएसटरी रेट को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है.
ग्राहकों को पूरा लाभ देगी कंपनी
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स एंड मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट, दीपक मुटरेजा ने कहा, “हमारे ग्राहक हमेशा हमारे काम के केंद्र में होते हैं. हम भारत सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों का स्वागत करते हैं, जो आम जनता के लिए परिवहन को अधिक किफायती बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है.
मुटरेजा ने कहा कि अपने कस्टमर-फर्स्ट अप्रोच को ध्यान में रखते हुए, हम इन सुधारों का पूरा लाभ अपने दोपहिया वाहनों और स्पेयर पार्ट्स, दोनों पर प्रदान करते हैं, जिससे खरीद और रखरखाव की लागत दोनों कम हो जाती है.” उन्होंने आगे कहा कि त्योहारी सीजन से ठीक पहले इस कदम से कस्टमर सेंटीमेंट में सुधार होने, हमारे प्रोडक्ट रेंज आकर्षक बनाने और दोपहिया वाहन बाजार में मांग को मजबूती से बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
