Honda Shine 125cc Bike Discount: नए GST स्लैब लागू होने के बाद बाइक की कीमतों में काफी असर पड़ेगा. ग्राहकों को होंडा शाइन 125 खरीदने पर करीब 6 हजार रुपये की सीधी बचत होगी.
125 सीसी सेगमेंट में होंडा की शाइन लंबे समय से लोगों की पहली पसंद रही है. खासकर मिडिल क्लास परिवारों में इसकी डिमांड ज्यादा है. इसका माइलेज अन्य बाइक्स की तुलना में बेहतर माना जाता है, जिसकी वजह से यह पॉकेट फ्रेंडली विकल्प बन गई है. अब GST घटने के बाद यह बाइक और सस्ती हो जाएगी, जिससे ग्राहकों का बोझ कम होगा और बिक्री बढ़ने की संभावना है.
कीमत में कितना पड़ेगा असर
इसकी हकीकत जानने के लिए लोकल 18 की टीम सासाराम के नजदीकी होंडा शोरूम पहुंची और वहां के मैनेजर तबरेज आलम से बात की. मैनेजर तबरेज आलम ने बताया कि फिलहाल होंडा CB शाइन 125 का एक्स-शोरूम प्राइस 84,890 रुपये है. इसमें रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और वारंटी के पैसे जोड़ने के बाद इसका ऑन-रोड प्राइस 1,07,730 रुपये तक पहुंचता है. लेकिन 22 नवंबर 2025 से जब GST 2.0 लागू होगा, तो एक्स-शोरूम प्राइस में लगभग 6,100 रुपये की कमी आ जाएगी. ऐसे में इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य चार्ज जोड़कर बाइक का ऑन-रोड प्राइस घटकर लगभग 1,02,685 रुपये रह जाएगा.
करीब 6 हजार रुपये की सीधी बचत
इसका मतलब यह हुआ कि नए GST स्लैब लागू होने के बाद ग्राहकों को होंडा शाइन 125 खरीदने पर करीब 6 हजार रुपये की सीधी बचत होगी. यह राहत खासकर मिडिल क्लास और छोटे शहरों के उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो बजट को ध्यान में रखकर वाहन खरीदते हैं. अब उनके लिए अपनी पसंदीदा बाइक तक पहुंचना आसान हो जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि GST में इस कटौती से न केवल बाइक की बिक्री बढ़ेगी, बल्कि ऑटोमोबाइल बाजार में भी नई रौनक आएगी. राज्य के छोटे शहरों और कस्बों में जहां दोपहिया वाहन लोगों के लिए मुख्य साधन हैं, वहां इस फैसले का असर और ज्यादा दिखेगा. कुल मिलाकर, GST 2.0 लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और होंडा शाइन 125 जैसी लोकप्रिय बाइक्स और भी सुलभ हो जाएंगी.
About the Author

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
