टोयोटा ने घटाया रेट, फॉर्च्यूनर हुई 3.49 लाख सस्ती, इनोवा हाइक्रॉस और क्रिस्टा पर भी खूब बचेंगे पैसे


Last Updated:

Toyota Price Cut : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने GST कटौती के बाद Fortuner, Innova Crysta, Vellfire समेत कई कारों की कीमतें घटाने का ऐलान किया है. नया रेट 22 सितंबर से प्रभावी होगा.

ख़बरें फटाफट

टोयोटा ने घटाया रेट, फॉर्च्यूनर, इनोवा हाइक्रॉस और क्रिस्टा हुई सस्‍तीजीएसटी कम होने से ऑटो सेक्टर में नई जान आएगी.

नई दिल्ली. त्योहारों से पहले कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने अपनी कई लोकप्रिय कारों और एसयूवी की कीमतें घटा दी हैं. यह फैसला जीएसटी परिषद द्वारा हाल ही में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कर दरों में कटौती किए जाने के बाद लिया गया है. कंपनी ने साफ कहा है कि जीएसटी कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को दिया जाएगा. नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी.

सबसे बड़ी राहत फॉर्च्यूनर खरीदने वालों को मिलेगी. इस एसयूवी की कीमत अब अधिकतम ₹3.49 लाख तक कम हो जाएगी. इनोवा क्रिस्टा पर ₹1.80 लाख और इनोवा हाइक्रॉस पर ₹1.15 लाख तक की कमी आएगी. लग्ज़री एमपीवी वेलफायर ₹2.78 लाख तक सस्ती होगी, जबकि हिलक्स पिकअप की कीमत ₹2.52 लाख तक घटेगी. इसी तरह अन्य मॉडल्स की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी. कैमरी पर ₹1.01 लाख, लीजेंडर पर ₹3.34 लाख, अर्बन क्रूज़र हायराइडर पर ₹65,400 और ग्लैंज़ा पर ₹85,300 तक की कटौती की गई है.

बिक्री में तेजी आने की उम्‍मीद

सरकार के इस कदम से ग्राहकों को फायदा तो मिलेगा ही, साथ ही ऑटो कंपनियों को भी बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी. पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़ती गाड़ियों की कीमतों से लोग परेशान थे, लेकिन अब इस कटौती के बाद कई परिवार अपनी पसंदीदा कार लेने का प्लान बना सकते हैं.

टोयोटा के वाइस प्रेसिडेंट वरिंदर वाधवा ने कहा, “हम भारत सरकार का इस ऐतिहासिक सुधार के लिए धन्यवाद करते हैं. इससे कारें ग्राहकों के लिए ज्यादा किफ़ायती होंगी और ऑटो सेक्टर में नई जान आएगी. त्योहारों से ठीक पहले यह कदम बाज़ार की मांग को तेज़ी देगा.”

homeauto

टोयोटा ने घटाया रेट, फॉर्च्यूनर, इनोवा हाइक्रॉस और क्रिस्टा हुई सस्‍ती



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading