This country is banning petrol scooters, know reason – पेट्रोल स्कूटरों पर बैन लगा रहा ये देश, जानें कारण


Last Updated:

एक देश ने पेट्रोल स्कूटरों पर बैन लगाने का फैसला किया है. यह देश बांग्लादेश, चीन या पाकिस्तान नहीं है. इस फैसले के पीछे की वजह जानना दिलचस्प है. दरअसल, इस देश ने पर्यावरण को बचाने और प्रदूषण को कम करने के लिए यह कदम उठाया है.

पेट्रोल स्कूटरों पर बैन लगा रहा ये देश, जानें कारण
नई दिल्ली: नई दिल्ली की तरह, वियतनाम के कई बड़े शहर भी गंभीर वायु प्रदूषण का सामना कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के बड़े शहरों में हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग हर सुबह धुंध और घने धुएं के साथ जागते हैं. राजधानी हनोई और सबसे बड़ा शहर हो ची मिन्ह सिटी देश के सबसे प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं. हर दिन, लगभग 7 मिलियन मोटरसाइकिलें हनोई की सड़कों पर भीड़ लगाती हैं. ये पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहन हनोई को दुनिया के सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रदूषण के कारण उठाया ये कदम
हनोई में प्रदूषण के स्तर में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण, वियतनामी अधिकारियों ने पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिलों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है. याद दिला दें कि वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने जुलाई में निर्देश जारी किया था, जिसके तहत हनोई के रिंग रोड 1 के भीतर सभी पेट्रोल मोटरसाइकिलों का संचालन 1 जुलाई, 2026 से प्रतिबंधित होगा.

हनोई में कई लोग सरकार के इस प्रतिबंध का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कई लोग इस फैसले का विरोध भी कर रहे हैं. लोगों का तर्क है कि मोटरसाइकिल उनके लिए सबसे सस्ता और सुविधाजनक परिवहन साधन है.

homebusiness

पेट्रोल स्कूटरों पर बैन लगा रहा ये देश, जानें कारण



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading