अक्टूबर में रॉयल एनफील्ड की बिक्री
अक्टूबर 2025 में रॉयल इनफील्ड की कुल बिक्री 1,24,951 यूनिट्स रही, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई. कंपनी ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में 1,16,844 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, कंपनी के एक्सपोर्ट्स में थोड़ी कमी आई है, लेकिन फिर भी 8,107 यूनिट्स विदेशों में भेजी गईं. कंपनी का कहना है कि यह रिकॉर्ड ग्राहकों के उत्साह को दर्शाता है और पूरे देश में डीलरशिप पर पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा ग्राहकों की भीड़ देखी गई है.
FY2026 में कंपनी की सेल
वित्त वर्ष (FY2026) के लिए अब तक कंपनी ने 7,16,854 यूनिट्स डिस्पैच की हैं, जो पिछले वित्त वर्ष (FY2025) की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है. इस सफलता का मुख्य कारण GST में कमी को माना जा रहा है, जिससे हंटर 350, मीटियोर 350, क्लासिक 350 और बुलेट 350 जैसे मॉडल्स सस्ते हो गए और बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया. कीमत में कमी आने से लोगों ने इन मोटरसाइकलों को खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई.
अमेजन इंडिया से पार्टनरशिप
रॉयल इनफील्ड ने मोटरसाइकलों की ऑनलाइन बिक्री के लिए अमेजन इंडिया के साथ साझेदारी की है. अब ग्राहक अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली और पुणे में 350cc रेंज की सभी बाइक्स को अमेजन के डेडिकेटेड ब्रांड स्टोर से खरीद सकते हैं. ग्राहक अपनी पसंदीदा मोटरसाइकल को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं.
त्योहारों के दौरान बढ़िया सेल
रॉयल इनफील्ड के CEO बी. गोविंदाजन ने इस प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “यह फेस्टिवल पीरियड रॉयल इनफील्ड के लिए वास्तव में खास रहा है. सितंबर और अक्टूबर के त्योहारी महीनों में 2.49 लाख से ज्यादा मोटरसाइकलों की बिक्री के साथ हमने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जो हमारे ब्रांड के लिए ग्राहकों के अटूट प्यार को दर्शाता है.”
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
