ChatGPT पर जल्द शुरू होगी विज्ञापन टेस्टिंग, OpenAI ने किए बड़े बदलाव.
OpenAI के मुताबिक, फिलहाल चैटजीपीटी के Free और Go प्लान पर ही विज्ञापन दिखाए जाएंगे. वहीं प्लस, प्रो, इंटरप्राइज़ और बिज़नेस जैसे पेड प्लान पूरी तरह ऐड-फ्री रहेंगे. यानी जो यूज़र सब्सक्रिप्शन लेते हैं, उनके अनुभव में कोई बदलाव नहीं होगा.
अलग से दिखेगा लेबल
कंपनी ने ये भी साफ किया है कि विज्ञापनों का चैटजीपीटी के जवाबों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. AI जो जवाब देगा, वह पूरी तरह स्वतंत्र होगा और किसी भी विज्ञापन देने वाली कंपनी से प्रभावित नहीं होगा. विज्ञापन चैट के जवाबों से अलग दिखेंगे और उन पर साफ तौर पर ‘Ad’ या ‘Sponsored’ जैसा लेबल होगा, ताकि यूज़र आसानी से फर्क समझ सकें.
डेटा को लेकर भी OpenAI ने भरोसा दिलाया है. कंपनी का कहना है कि यूज़र की चैट या बातचीत विज्ञापनदाताओं के साथ शेयर नहीं की जाएगी. विज्ञापनों के लिए केवल सीमित और गैर-कन्वर्सेशनल डेटा का इस्तेमाल हो सकता है. इसके अलावा, यूज़र्स को यह कंट्रोल भी मिलेगा कि वे पर्सनलाइज़्ड ऐड्स बंद कर सकें और ऐड टारगेटिंग से जुड़ा डेटा क्लियर कर सकें.
नहीं बनेगा सोशल मीडिया
OpenAI ने ये भी कहा है कि वह चैटजीपीटी को सोशल मीडिया की तरह नहीं बनाना चाहता. यानी यूज़र को ज़्यादा देर तक ऐप में रोकने के लिए जवाबों को बदला नहीं जाएगा. फोकस हमेशा सवालों के सही और उपयोगी जवाब देने पर रहेगा.
विज्ञापनों के स्वरूप की बात करें तो OpenAI का कहना है कि ये जानकारी देने वाले और अनुभव में घुले-मिले होंगे. कुछ मामलों में, यूज़र विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद चैटजीपीटी के अंदर ही किसी प्रोडक्ट या सर्विस को एक्सप्लोर कर सकेंगे, बिना किसी बाहरी वेबसाइट पर जाए.
क्योंकि यह अभी टेस्टिंग फेज़ में है, इसलिए आगे चलकर विज्ञापनों की संख्या, फॉर्मेट और किन यूज़र्स को दिखेंगे, इन सब में बदलाव संभव है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
