7000mAh से बड़ी बैटरी और वायरलेस चार्जिंग के साथ OnePlus 15T की एंट्री तय! बनेगा नया ‘स्मॉल-स्क्रीन’ फ्लैगशिप?
चीन के मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, वनप्लस 15T को मार्च 2026 के मध्य या अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. ये अपने पिछले मॉडल वनप्लस 13T के मुकाबले लगभग एक महीने पहले बाजार में आ सकता है. रिपोर्ट्स यह भी इशारा कर रही हैं कि यह एक ‘स्मॉल-स्क्रीन फ्लैगशिप’ फोन होगा, यानी कॉम्पैक्ट साइज में दमदार फीचर्स मिलेंगे.
फीचर्स की बात करें तो वनप्लस 15T में 6.31-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजोलूशन 1.5K होगा. फोन में चारों तरफ पतले और बराबर बेज़ल्स देखने को मिल सकते हैं, जिससे इसका लुक प्रीमियम लगेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जो वनप्लस 15 जैसे फ्लैगशिप मॉडल में भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
मिल सकती है 16जीबी रैम
स्टोरेज और रैम के मामले में भी वनप्लस कोई कमी नहीं छोड़ सकता. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन 12GB से लेकर 16GB रैम और 256GB से 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन्स में आ सकता है. इसके अलावा, इसमें वायरलेस चार्जिंग, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP69 रेटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलने की संभावना है.
बैटरी को लेकर भी बड़ी खबर है. वनप्लस 15T में 7,000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी होगी. फोन का वजन करीब 194 ग्राम बताया जा रहा है.
भारत में यह फोन अलग नाम से लॉन्च हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 15T को भारतीय बाजार में वनप्लस 15s के नाम से पेश किया जा सकता है. कुल मिलाकर, वनप्लस 15T उन यूज़र्स के लिए खास हो सकता है जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
